उत्तर प्रदेशजेवरताजातरीन

Jewar News: जेवर विधायक की अनोखी पहल, किसानों के बच्चों को रोजगार दिलवाने की कवायद, रोजगार पोर्टल की शुरूआत की दिशा में बढ़ाए कदम

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों से वार्ता कर रोजगार पोर्टल की शुरुआत हेतु एकल विंडो बनाए जाने के प्रयास किए हैं।

जेवर, रफ़्तार टुडे। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने एक अनोखी पहल करते हुए किसानों के बच्चों के लिए रोजगार पोर्टल शुरू करने हेतु तीनों प्राधिकरणों के कार्यपालिका अधिकारियों से वार्ता की है। जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों प्रधिकरणों द्वारा किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है, जिन पर बड़ी-बड़ी परियोजनाएं और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हो रही है। लेकिन भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के परिवारों का कल्याण और जीवन यापन भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना विकास की योजनाएं।

Screenshot 20240724 171721 Samsung Internet
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों से वार्ता कर रोजगार पोर्टल की शुरुआत हेतु एकल विंडो बनाए जाने के प्रयास किए हैं।

एकल विंडो बनाए जाने के प्रयास
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों से वार्ता कर रोजगार पोर्टल की शुरुआत हेतु एकल विंडो बनाए जाने के प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा, “तीनों प्राधिकरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उन किसानों के बच्चों के लिए एक रोजगार पोर्टल की शुरुआत करें जिनकी जमीनों का प्राधिकरणों ने विकास के लिए अधिग्रहण किया है।”

Screenshot 20240724 171730 Samsung Internet
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों से वार्ता कर रोजगार पोर्टल की शुरुआत हेतु एकल विंडो बनाए जाने के प्रयास किए हैं।

रोजगार पोर्टल की शुरुआत
इस रोजगार पोर्टल से किसानों के बेरोजगार युवाओं को कंपनियों में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे इन युवाओं के साथ-साथ उनके परिवारों का जीवन यापन का स्तर उन्नत होगा। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों से इस प्रस्ताव पर वार्ता करते हुए सकारात्मक निर्णय लिए जाने को लेकर आश्वस्त भी किया।

mla dhirendra singh
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों से वार्ता कर रोजगार पोर्टल की शुरुआत हेतु एकल विंडो बनाए जाने के प्रयास किए हैं।

#JewarMLA #EmploymentPortal #FarmerWelfare #JobOpportunities #RaftarToday #GautamBuddhNagar #Development #IndustrialGrowth #SingleWindowSystem

#RaftarToday ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और रफ़्तार टुडे को लाइक करें।

रफ़्तार टुडे की पुरानी खबर
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button