प्रदेश
Trending

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का विरोध करेगा ब्राह्मण समाज, प्रण लिया गया कि कोई भी वोट ना दें

Raftar Today। भाजपा नेता व अखिल भारतीय ब्राह्मण जागरुक समाज के संरक्षक लोकमन प्रधान ने कहा कि जो हमारा सम्मान नहीं करेगा और हमारे साथ और जो हमारे साथी, बुजुर्गों के साथ बदतमीजी करेगा उसको ब्राह्मण समाज किसी भी कीमत पर वोट नहीं देगा। यह बात उन्होंने भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह विधायक के ऊपर कहीं। क्योंकि विधायक का व्यवहार ब्राह्मणों की प्रति अच्छा नहीं है।

अखिल भारतीय जागरूक महासभा के संरक्षक लोकमन प्रधान ने कहा कि जेवर में ब्राह्मणों के साथ बहुत अन्याय हुआ है इसके चलते ब्राह्मणों की नाराजगी विधायक को झेलनी पड़ेगी और ब्राह्मण समाज जेवर के साथ साथ कहीं भी वोट नहीं करेगा।

भारतीय प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय ब्राह्मण जागरूक महासभा के संरक्षक लोकमन प्रधान ने कहा जेवर के सभी ब्राह्मण मतदाताओ भाजपा प्रत्याशी जी विधायक धीरेंद्र सिंह को वोट ना देने का आह्वान किया और उनका बहिष्कार करने निर्णय लिया। भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह का असली चेहरा अब नजर आया है ब्राह्मणों को, और विधायक बदतमीजी, ईगो, अहंकार में रहते हैं इसलिए यह निर्णय लिया गया है

श्री लोकमान प्रधान ने कहा कि पूर्वांचल से लेकर नोएडा तक ब्राह्मण युवाओं कि हत्या हुई है। इसलिए उन्होंने प्रण लिया कि हम जेवर विधायक के खिलाफ खुला विरोध करेंगे और वोट ना करने निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हालत ब्राह्मणों के खिलाफ है ब्राह्मणों के खिलाफ यातनाएं और प्रतिदिन नए केस खुलते है ब्राह्मणों से यह अपील और निर्णय लिया है कि जेवर में ब्राह्मण समाज पूरी तरह जेवर में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ वोट करेगा।

6F96931C 064A 4EC5 AF67 C34A0F47AE48
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button