आम मुद्दे

किसान मोर्चा नोएडा महानगर ने किया महामहिम के अपमान पर विरोध प्रदर्शन

नोएडा, रफ्तार टुडे। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना के अध्यक्षता में सेक्टर 37 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अपमान कल कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया आज इसके विरोध में किसान मोर्चा ने पुतला दहन और नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया।
इस विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने कहा कि राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनते ही कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें कठपुतली,अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा और कल कांग्रेस के लोकसभा में नेता सदन अधीर रंजन चौधरी ने उन्हें राष्ट्रपत्नी कहा। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलितों, आदिवासियों व महिलाओ का विरोध किया है। इसके लिए कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

71591B95 A5D2 4990 8710 85E47FCADE9D
       इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इंद्राज खटाना, जिला मंत्री अनिल मास्टर, सर्वेश कुमार ,कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी, शोध प्रमुख संदीप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष चरण सिंह प्रधान, जिला कार्यकारणी सदस्य धर्मेंद्र नंदा भगवत दयाल शर्मा, विजय अवाना मंडल अध्यक्ष गजराज भारद्वाज , सुरेश चौहान , महामंत्री बलवंत सिंह, हिमांशु शर्मा,  राजेश शर्मा,  लीलू अवाना, बबलू यादव, सुमित झा ,गौरव चौहान मनोज जोगी, अनिकेत चौहान, रामबचन साय सहित किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारी एव किसान भाई मौजूद रहे।
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button