राजनीतिउत्तर प्रदेशगाजियाबादगौतमबुद्ध नगरनोएडामेरठ

BJP UP Organisation News : भाजपा का सांगठनिक चुनाव, अखिलेश यादव के गढ़ में ‘मिशन मैनपुरी’ पर भाजपा का बड़ा दांव, पश्चिमी यूपी में पार्टी की मजबूत तैयारी

पश्चिमी यूपी के संगठन चुनावों के लिए विशेष जिम्मेदारियां भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने उत्तर प्रदेश पश्चिमी क्षेत्र के लिए चुनाव प्रभारियों की सूची जारी की है। इसके तहत विभिन्न जिलों में पार्टी के सशक्त और अनुभवी नेताओं को चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने सभी अधिकारियों की सूची पार्टी पदाधिकारियों को साझा की है, जिससे भाजपा का सांगठनिक ढांचा और भी सशक्त होगा।

चाणक्य कहे वाले एमएलसी श्रीचंद शर्मा को मैनपुरी, पूर्व सांसद विनोद कुमार सोनकर को नोएडा महानगर, भाजपा के प्रदेश मंत्री और एमएलसी विजय शिवहरे, MLC मोहित बेनीवाल, MLC प्रांशुदत्त द्विवेदी, नवाब सिंह नागर को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सांगठनिक चुनावों का बिगुल फूंकते हुए अपनी मजबूत तैयारी की झलक पेश कर दी है। प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र समेत विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर भाजपा ने अपने संगठन को और सशक्त करने का काम किया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अखिलेश यादव के प्रभाव वाले मैनपुरी जिले में भाजपा के मजबूत कदम बढ़ाने के लिए कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इस रणनीति के तहत भाजपा ने सपा के गढ़ में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने का लक्ष्य तय किया है।

बूथ से लेकर जिला स्तर तक की चुनावी प्रक्रिया में तेजी

15 नवंबर से 30 नवंबर के बीच पूरे उत्तर प्रदेश में बूथ अध्यक्षों और बूथ कमेटियों का चयन पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दिसंबर में सभी मंडल अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा। दिसंबर के अंत या जनवरी के प्रथम सप्ताह में जिला और महानगर अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस सांगठनिक चुनावी कार्यक्रम के जरिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को जुटाने और हर स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया है।

गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के प्रभारी भी घोषित

प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों के चुनाव अधिकारियों की सूची जारी की है। गौतमबुद्धनगर जिले के चुनाव प्रभारी के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री और एमएलसी विजय शिवहरे को जिम्मेदारी दी गई है। नोएडा महानगर के चुनाव प्रभारी के रूप में पूर्व सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सोनकर को नियुक्त किया गया है। इसी तरह गाजियाबाद जिले की चुनाव प्रभारी विधायक अनुपमा जायसवाल होंगी और गाजियाबाद महानगर के चुनाव की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को दी गई है। यह नियुक्तियाँ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन को और मजबूत बनाने के लिए की गई हैं।

FB IMG 1730984685989

मैनपुरी में एमएलसी श्रीचंद शर्मा को जिम्मेदारी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गढ़ मैनपुरी में भाजपा के जूनियर चाणक्य कहे वाले एमएलसी श्रीचंद शर्मा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही भाजपा ने मैनपुरी में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की रणनीति अपनाई है। श्रीचंद शर्मा की इस भूमिका को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा है, जो सपा के प्रभाव वाले इस क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को मजबूत करेगा।

MLC मोहित बेनीवाल, MLC प्रांशुदत्त द्विवेदी, नवाब सिंह नागर और अन्य प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारियां

गौतमबुद्धनगर के पूर्व मंत्री और विधायक नवाब सिंह नागर को मथुरा जिले का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, भाजपा के पश्चिमी यूपी के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी मोहित बेनीवाल को आगरा जिले का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी को फिरोजाबाद जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ों को और मजबूत करने का काम किया है।

FB IMG 1730985613386

संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार

भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर समर्थकों ने विधायक श्रीचंद शर्मा को मैनपुरी जिले का चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की और संगठन के प्रति आभार प्रकट किया। समर्थकों ने इसे भाजपा की पश्चिमी यूपी में मजबूत स्थिति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना है।

FB IMG 1730985540022

भाजपा की नई रणनीति से बढ़ी सपा की चिंता

भाजपा की इस नई रणनीति और सपा के गढ़ में प्रवेश की तैयारी से समाजवादी पार्टी में भी हलचल तेज हो गई है। सपा समर्थकों ने भी सोशल मीडिया पर इन नियुक्तियों पर प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के इस मजबूत कदम से सपा को अपने गढ़ में चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

Tags #BJP #SangathanikChunav #UPBJP #WesternUP #MissionMainpuri #Noida #GreaterNoida #GautamBuddhaNagar #VijayShivhare #ShrichandSharma #VinodSonkar #UPPolitics #RaftarToday #BJPUttarPradesh #AnupamaJaiswal #SiddharthnathSingh #NawabSinghNagar

🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): [Raftar Today (@raftartoday)](https://x

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button