स्वास्थ्यग्रेटर नोएडानोएडा

Greater Noida Felix News : फेलिक्स हॉस्पिटल ने किया चौहान संजीवनी हॉस्पिटल का टेकओवर, स्वास्थ्य सेवाओं में लाएगा बड़ा विस्तार

फेलिक्स हॉस्पिटल की मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने बताया कि चौहान संजीवनी हॉस्पिटल, जो कई वर्षों से ग्रेटर नोएडा के लोगों की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करता आ रहा है, अब फेलिक्स हॉस्पिटल के प्रबंधन के अंतर्गत संचालित होगा।

नोएडा, रफ़्तार टुडे। नोएडा के प्रतिष्ठित फेलिक्स हॉस्पिटल ने चौहान संजीवनी हॉस्पिटल का आधिकारिक रूप से टेकओवर कर लिया है। इस कदम के बाद, फेलिक्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय को बेहतर और उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। फेलिक्स हॉस्पिटल अपनी उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं के लिए पहले से ही जाना जाता है, और इस टेकओवर के माध्यम से वह अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

फेलिक्स हॉस्पिटल का विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं में उन्नति
टेकओवर के बाद, फेलिक्स हॉस्पिटल नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में कुल मिलाकर 800 बेड्स की क्षमता तक पहुँचने वाला है। वर्तमान में फेलिक्स ने नोएडा के विभिन्न सेक्टर्स (137, 135, 100, 143, 150, 144, 168) और ग्रेटर नोएडा समेत दिल्ली के न्यू अशोक नगर में अस्पताल, पॉलिक्लिनिक और मेडिकल रूम स्थापित किए हैं, ताकि जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें। फेलिक्स को अब तक एबीपी न्यूज, ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण, रोटरी क्लब, एसोचैम, और फिक्की जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स पर सम्मानित किया जा चुका है।

चौहान संजीवनी हॉस्पिटल में नई सेवाओं का आगाज
फेलिक्स हॉस्पिटल की मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने बताया कि चौहान संजीवनी हॉस्पिटल, जो कई वर्षों से ग्रेटर नोएडा के लोगों की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करता आ रहा है, अब फेलिक्स हॉस्पिटल के प्रबंधन के अंतर्गत संचालित होगा। उन्होंने इस अवसर पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि इस टेकओवर से ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की योजना है।

इस टेकओवर के साथ ही चौहान संजीवनी अस्पताल में नई और अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिसमें 24×7 आपातकालीन सेवाएं, विशेष चिकित्सा क्लिनिक, और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेवाएं शामिल होंगी। इसके अलावा, अस्पताल में हृदय रोग, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, और ऑन्कोलॉजी जैसे विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

#RaftarToday #FelixHospital #ChauhanSanjeevaniTakeover #HealthcareExpansion #NoidaNews #GreaterNoidaNews #EmergencyServices #MedicalFacilities #SpecialityClinics

🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp
Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

रफ़्तार टुडे की न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button