नोएडाताजातरीन

Noida News: “नोएडा में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का प्रादेशिक शपथ ग्रहण समारोह, विकास जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने दिखाई एकता”

डॉक्टर पल्लवी शर्मा ने भामाशाह पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना हमारा फर्ज़ है और हमें समाज सेवा में अपना सर्वस्व देना चाहिए।

नोएडा, रफ्तार टुडे। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का प्रादेशिक व्यापारिक शपथ ग्रहण समारोह सेक्टर 51 नोएडा में भव्य रूप से आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश के 28 जिलों के कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्षा बिमला बाथम, पुलिस एडिशनल कमिश्नर शिवहरि मीणा, डीसीपी रामबदन सिंह, समाजवादी पार्टी के नेता दीपक विग और कैलाश हॉस्पिटल की डायरेक्टर पल्लवी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

#RaftarToday ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और रफ्तार टुडे को लाइक करें

कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हुई। डॉक्टर महेश शर्मा ने पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई। इस अवसर पर लखनऊ, कानपुर, मिर्ज़ापुर, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, बनारस सहित 21 जिलों से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने भामाशाह सम्मान 2024 प्रदेश के 10 सर्वश्रेष्ठ समाज सेवियों को प्रदान किया। इसमें स्व. श्री बी पी अग्रवाल, स्व. श्री अशोक बंसल, डॉक्टर पल्लवी शर्मा, श्री राजेश गुप्ता, श्री महेश अग्रवाल, श्री धर्मेंद्र चौहान, श्री मुकेश गुप्ता, श्री गौरव छाबड़ा, श्री अमरजीत सिंह रामा और श्री राहुल गुप्ता शामिल थे।

मुख्य अतिथियों का संबोधन

डॉक्टर महेश शर्मा ने अपने संबोधन में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और कहा कि व्यापारियों के बिना प्रदेश और देश की राजनीति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार डिजिटल इंडिया के तहत व्यापार को बढ़ाने के लिए विशेष कार्य कर रही है और व्यापारी एकता से सुख-दुख का हिस्सा बनेंगे।

पुलिस एडिशनल कमिश्नर शिव हरि मीणा ने व्यापारियों की एकता की तारीफ की और कहा कि व्यापारियों की ताकत हमारी ताकत है। महिला आयोग की अध्यक्षा बिमला बाथम ने कहा कि सरकार व्यापार हितों में अनेक योजनाएं लेकर आ रही है और व्यापारी हमारे वित्तीय प्रेहरी हैं।

समाजवादी पार्टी के नेता दीपक विग ने कहा कि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने बिना किसी सरकारी संरक्षण के अपने व्यापार मंडल को पूरे प्रदेश में स्थापित किया है। डॉक्टर पल्लवी शर्मा ने भामाशाह पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना हमारा फर्ज़ है और हमें समाज सेवा में अपना सर्वस्व देना चाहिए।

कार्यक्रम की मुख्य बातें

प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में किसी भी व्यापारी को घबराने की जरूरत नहीं है और उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल उनकी आवाज बनेगा। जैन ने बताया कि GST पंजीकृत व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा कम से कम एक करोड़ रुपये का किया जाएगा और परिवार के लिए सरकारी नौकरी का प्रावधान किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोग: अनुज प्रधान, हरीश नागर, पोपल गुर्जर, मनीष नागर, टोनी नागर, बिल्लू नागर, योगिंदर नागर, मोहित नागर, एडवोकेट सुनील नागर, कपिल नागर, अंकित नागर, हरेंद्र नागर, अमित नागर, रविंद्र नागर, पवन नागर, रोहित नागर, मनोज नागर, गौरव, अनुज शर्मा, और अन्य।

कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ से निधि सहाय द्वारा किया गया और सभी अतिथियों का स्वागत प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने किया।

#RaftarToday ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और रफ्तार टुडे को लाइक करें

रफ़्तार टुडे की न्यूज

Related Articles

Back to top button