ग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़
Trending

Noida News: नोएडा में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिन्द’ के नारे, यूपी की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, बीजेपी नेत्री नूपुर शर्मा, डॉ पल्लवी शर्मा हुई शामिल, नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा आयोजित हुई तिरंगा यात्रा

कैलाश हॉस्पिटल की डॉयरेक्टर डॉ पल्लवी शर्मा ने बताया की यात्रा सुबह 10 बजे से नोएडा स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए कम्युनिटी सेंटर पर समाप्त हई। इस आयोजन से न केवल स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला, बल्कि इसने राष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित किया है।

नोएडा, रफ़्तार टुडे। इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में एक अद्वितीय और विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो उत्तर प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी यात्रा होने का दावा कर रही है। यह तिरंगा यात्रा नव ऊर्जा युवा संस्था (Nav Urja Yuva Sanstha) द्वारा आयोजित की गई, जिसमें 2000 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा तिरंगा प्रदर्शित किया गया। इस तिरंगे को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की उम्मीद जताई जा रही है। यात्रा में सांसद डॉ. महेश शर्मा, नूपुर शर्मा, और कैलाश हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. पल्लवी शर्मा जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

नोएडा-एनसीआर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

WhatsApp Image 2024 08 15 at 12.54.47 1
तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, बीजेपी नूपुर शर्मा, डॉ पल्लवी शर्मा हुई शामिल, नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा आयोजित हुई तिरंगा यात्रा

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, नोएडा-एनसीआर में इस बार तिरंगा पदयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों छात्र-छात्राओं और विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। इस पदयात्रा में 2000 मीटर लंबा और 12 फीट चौड़ा तिरंगा शामिल था। यह यात्रा लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए संपन्न हुई। इस दौरान यात्रा में शामिल छात्रों और युवाओं ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख हस्तियों की भागीदारी

इस तिरंगा यात्रा में सांसद डॉ. महेश शर्मा, बीजेपी नेत्री नूपुर शर्मा, कैलाश हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. पल्लवी शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। 2022 में 500 फीट लंबे और 6 फीट चौड़े तिरंगे के साथ शुरू हुई यह यात्रा, 2023 में 1000 फीट लंबी और 8 फीट चौड़ी हो गई थी। इस साल, यात्रा में तिरंगे का आकार दोगुना हो गया, जो इस आयोजन को और भी भव्य बना रहा है।

whatsapp image 2024 08 15 at 12409 pm 10057 4
तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा, सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, बीजेपी नूपुर शर्मा, डॉ पल्लवी शर्मा हुई शामिल, नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा आयोजित हुई तिरंगा यात्रा

भव्य यात्रा का समापन

यात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे नोएडा स्टेडियम से हुई और शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए कम्युनिटी सेंटर पर समाप्त हुई। इस आयोजन ने न केवल स्थानीय लोगों में उत्साह पैदा किया, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित किया।

कैलाश हॉस्पिटल की डॉयरेक्टर डॉ पल्लवी का बयान

कैलाश हॉस्पिटल की डॉयरेक्टर डॉ पल्लवी शर्मा ने बताया की यात्रा सुबह 10 बजे से नोएडा स्टेडियम से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए कम्युनिटी सेंटर पर समाप्त हई। इस आयोजन से न केवल स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला, बल्कि इसने राष्ट्रीय स्तर पर
भी ध्यान आकर्षित किया है।

FB IMG 1723713959193
तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा, डॉ पल्लवी शर्मा हुई शामिल, नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा आयोजित हुई तिरंगा यात्रा

समाजसेवी हर्षराज द्विवेदी का बयान

यात्रा के दौरान समाजसेवी हर्षराज द्विवेदी जी ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की आन-बान शान है। राष्ट्रीय स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। लायंस अध्यक्ष एके मित्तल ने लोगों से कहा आज की पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को अधिक निरुपित करने की जरूरत है। इसी मुख्य उद्देश्य से समय-समय पर तिरंगा सम्मान यात्रा निकालना जरूरी हो गया है।

युवा संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा का बयान


इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने कहा कि तिरंगा सम्मान यात्रा राष्ट्र के एकता का प्रतीक है। देश है तभी सब कुछ सुरक्षित है। इस भाव को सभी को समझना होगा। यात्रा में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। आयोजकों ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों को बधाई दी।

IMG 20240815 WA0075 1

इस मौके नव ऊर्जा युवा संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, एडवोकेट अंकुर शर्मा, राजेश शर्मा बरौला, राजेश्वरम, राम रतन शर्मा, उद्योगपति पीयूष द्विवेदी, राजीव अग्रवाल, टी सी गौर, ओम प्रकाश चौधरी, सुषमा अवाना, राजेश शर्मा, जयकरण, सूरज चौहान, अमित त्यागी, सचिन चौहान, प्रवेश शर्मा, राहुल अवाना, चंदन मिश्रा, बमबम मिश्रा, हैप्पी पंडित, हिमांशु शर्मा, साधना शर्मा, अभिषेक शर्मा, आशीष शर्मा, देवराज पंडित, गौरव शर्मा, विक्की, आकाश चौहान, त्यागराजन, हजारों युवा मौजूद थे।

#TirangaYatra #IndependenceDay2024 #NoidaNCR #RaftarToday #गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स #Noida

🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

रफ़्तार टुडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button