ताजातरीनदेशप्रदेशराजनीति
Trending

Noida News #नोएडा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा ऐतिहासिक जीत के साथ रच दिया इतिहास, 5.60 लाख वोटों से जीतें, महेश शर्मा ने रफ्तार टुडे से फोन पर कहा गौतम बुद्ध नगर के लोगों के प्यार, पीएम मोदी के विकास तथा भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत बताया

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने महेश शर्मा ने रफ्तार टुडे से फोन पर कहा कि गौतम बुद्ध नगर के लोगों के प्यार की जीत है। उसके बिना मैं कुछ भी नहीं। और उसके बाद पूरा श्रेय उन्होंने भाजपा प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास और भाजपा को दिया।

NoidaRaftar Todayनोएडा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ऐतिहासिक वोटो से आगे, तोड़ा पिछला रिकॉर्ड, ऐतिहासिक 557716 वोटो से विजय हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने महेश शर्मा ने रफ्तार टुडे से फोन पर कहा कि गौतम बुद्ध नगर के लोगों के प्यार की जीत है। उसके बिना मैं कुछ भी नहीं। और उसके बाद पूरा श्रेय उन्होंने भाजपा प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास और भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया। Election Result 2024

लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना शुरू हो गयी है। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में नोएडा (गौतमबुद्धनगर) लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा. महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। डा. महेश शर्मा ने तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ा है। भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा गठबंधन के प्रत्याशी डा. महेन्द्र नागर से वोटों से आगे चल रहे हैं। हम आपको चुनाव के नतीजों की पल-पल की जानकारी दे रहे हैं।

Raftar Today

Rafrat Today

 

 Trending

 Raftar Today  Follow on TwitterSend an email2 mins ago

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा रुझान

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर रुझानों में बीजेपी आगे

शुरुवाती रुझान में बीजेपी के डॉ महेश शर्मा 557716 वोटो से विजय हुए

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट

महेश शर्मा (बीजेपी) 855413

महेंद्र नागर (सपा)- 297697

राजेन्द्र सोलंकी (बसपा) – 250962

डॉ महेश शर्मा (बीजेपी) 557716 वोटो से विजय हुए

नोएडा (गौतमबुद्धनगर) की लोकसभा सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने जीत की हैट्रिक दर्ज की है। इस हैट्रिक में मजेदार बात यह है कि डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा की सीट पर जीत का अपना ही दो बार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष-2014 के लोकसभा चुनाव में नोएडा सीट से डॉ. महेश शर्मा 2 लाख, 80 हजार वोटों से जीते थे। वर्ष-2019 के चुनाव में नोएडा की सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने 3 लाख 36 हजार, 922 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। डॉ. महेश शर्मा को 8 लाख, 30 हजार, 812 वोट मिले थे। नोएडा की सीट पर सबसे पहले बसपा के टिकट पर सांसद बने सुरेन्द्र नागर के रिकॉर्ड को भी डॉ. महेश शर्मा ने तोड़ दिया है।

Noida News

वर्ष-2009 के लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्धनगर के नाम से नोएडा की सीट पहली बार अस्तित्व में आई थी। वर्ष-2009 के चुनाव में बसपा के टिकट पर सुरेन्द्र सिंह नागर को 2 लाख, 45 हजार, 613 वोट मिले थे। सुरेन्द्र सिंह नागर के सामने डॉ. महेश शर्मा 15 हजार, 904 वोटों से चुनाव हार गए थे। वर्ष-2009 से पहले नोएडा (गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट) खुर्जा लोकसभा सीट के नाम से जानी जाती थी। खुर्जा लोकसभा सीट पर भी कभी इतनी बड़ी जीत नहीं हुई जितनी बड़ी जीत इस बार डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा की सीट पर दर्ज की है। चुनावी विश्लेषक नोएडा सीट की जीत को एकतरफा जीत बता रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि नोएडा की सीट पर भाजपा के सांसद डॉ. महेश शर्मा को छोडक़र बाकी सभी 15 प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो गई है।

(नोएडा सीट पर निर्वचन आयोग की तरफ से डॉ महेश शर्मा को अभी तक अधिकारिक तौर से निर्वचित घोषित नहीं किया गया है। आधिकारिक घोषण में जीता तथा हार के अतंर में एक से 2 हजार तक के वोटों का अंतर आ सकता है। )

Related Articles

Back to top button