आम मुद्दे

प्रिंस शर्मा को पटना में सम्मानित किया गया, बिहार के गवर्नर ने दिया अवॉर्ड

नोएडा, रफ्तार टुडे। युवा समाज सेवी प्रिंस शर्मा ने शहर का मान बढ़ाया है। प्रिंस शर्मा वंचित वर्ग के बच्चों के लिए चैलेंजर्स ग्रुप नाम का ग़ैर सरकारी संगठन संचालित कर रहे हैं। प्रिंस शर्मा को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम “एजुकेशन कांन्क्लेव” में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सम्मानित किया है। पिछले 6 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

प्रिंस शर्मा और चैलेंजर्स ग्रुप के कार्यों की भरी सभा में सरहाना की गयी। प्रिंस शर्मा ने चैलेंजेर्स ग्रुप के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था के सदस्य बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान आदि राज्यों की मलिन बस्तियों में असहाय बच्चों की पाठशाला लगाते हैं। इन छोटे स्कूलों के माध्यम से 6 वर्षों से निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। राज्यपाल के हाथों मिले इस पुरुस्कार की सफलता का श्रेय संस्था के प्रत्येक सदस्य और हर उस बच्चे को है, जिसने कड़ी से कड़ी जोड़कर एकता की शक्ति की मिसाल कायम की है। इस मौके पर राज्यपाल को संस्था की वार्षिक पत्रिका “संघर्ष 2023” भेंट की।

Related Articles

Back to top button