आम मुद्देदेशलाइफस्टाइल
Trending

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद के लिए खुशखबरी, शाहबेरी में बनेगा फ्लाईओवर, नही लगेगा जाम

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। शाहबेरी में जाम की स्थिति सबसे ज्यादा पैदा होती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक नया प्लान तैयार किया है। प्लान के मुताबिक, शाहबेरी मार्ग पर एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इसके बाद रोजाना लाखों लोगों को फायदा होगा। इसको लेकर कयास तेजी से किए जा रहे हैं। बहुत जल्द इस एलिवेटेड रोड या फ्लाईओवर के मुद्दे को सरकार के सामने पेश किया जाएगा। उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। फिलहाल सबसे ज्यादा जरूरी काम किसान चौक पर अंडरपास बनना है, जिसकी फाइल तेजी के साथ आगे बढ़ती जा रही है।

गाजियाबाद और ग्रेटर को जोड़ने के लिए सबसे अहम व जरूरी मार्ग शाहबेरी है। यहां पर रोजाना लाखों लोग आगमन करते हैं। यह सड़क 24 घंटे लगातार चलती रहती है। जाम की स्थिति सबसे ज्यादा सुबह के 8 बजे से लेकर दोपहर 12 तक और शाम 5 से लेकर रात के 11 तक रहती है। इस जाम की समस्या का समाधान करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक बहुत महत्वपूर्ण और अच्छी योजना बनाई है।

तेजी के शाहबेरी में आबादी बढ़ती जा रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आबादी बढ़ाना एक चुनौती प्राधिकरण के लिए बन गई है, क्योंकि वहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना आसान नहीं है। अधिकतर देखा जाता है कि एक मूर्ति गोल चक्कर से लेकर शाहबेरी और गाजियाबाद तक लंबी वाहनों की लाइन लगी होती है। अगर एलिवेटेड रोड या फ्लाईओवर बन जाएगा तो इस समस्या का समाधान हो सकता है।

Related Articles

Back to top button