आम मुद्देराजनीति

क्षत्रिय सेवा समिति की वार्षिक बैठक संपन्न, धन सिंह सेंगर पुनः बने अध्यक्ष, होली मिलन समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न


गाजियाबाद, रफ्तार टुडे। रविवार को क्षत्रिय सेवा समिति की वार्षिक बैठक प्रताप विहार स्थित यतेंद्र सिंह के आवास पर संपन्न हुई। वार्षिक बैठक में समिति का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया तथा समिति की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न हुआ। इसके साथ ही वार्षिक बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निवर्तमान अध्यक्ष धन सिंह सेंगर को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। यह जानकारी संस्था के संरक्षक सुरेंद्र सिंह राजपूत ने दी है।

इसके अलावा मयंक सेंगर को महासचिव, अनिल बाबू को कोषाध्यक्ष तथा हरीश सेंगर, अनिल सेंगर, हरवंश सिंह, रवेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह को सचिव के पद पर निर्विरोध चुना गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य और विशेष सलाहकार समिति के सदस्यों का चुनाव भी सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव अधिकारी तेजप्रकाश सिंह के नेतृत्व में यह सारी चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय सिंह ने की। कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह की खुशियां साझा कीं।

Related Articles

Back to top button