ग्रेटर नोएडाशिक्षा

Shardha University News: शारदा विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता पर व्याख्यान सत्र, छात्रों में अंतरिक्ष अनुसंधान की ओर बढ़ा रुझान

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए अंतरिक्ष विज्ञान में छात्रों की रुचि को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. मोहित साहनी ने किया, जिन्होंने चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग को यादगार उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे इस सफलता से प्रेरित होकर अंतरिक्ष के नए आयामों को छूने के लिए अपने ज्ञान और कौशल को और अधिक विकसित करें।

शारदा विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च, डॉ. भुवनेश कुमार ने चंद्रयान-3 मिशन की उपलब्धियों को सराहते हुए कहा कि यह भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। विक्रम लैंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग ने भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने बताया कि चंद्रमा के जिस हिस्से में लैंडर ने कदम रखा, वह अब तक अज्ञात था और इस मिशन के सफल होने से न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए नए शोध के द्वार खुल गए हैं।

इस सत्र में विशेष अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रेसिडेंट संजय बत्रा ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत अब स्पेस एज में कदम रख चुका है और अंतरिक्ष अनुसंधान में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आदित्य एल-वन मिशन की चर्चा की, जो सूर्य के गहन अध्ययन के लिए भेजा जा रहा है और अगले वर्ष भारत द्वारा अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. मुनेंद्र सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. जयदेव शर्मा, डॉ. अविनाश कुमार और डॉ. संध्या गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दिन को मनाने का उद्देश्य छात्रों में अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति जागरूकता और रुचि को बढ़ाना था, ताकि वे भविष्य में इस क्षेत्र में शोध करके देश का नाम रोशन कर सकें। शारदा विश्वविद्यालय का यह प्रयास छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक मंच प्रदान करने का काम करेगा, जिससे वे अपने करियर को नए आयामों तक ले जाने में सक्षम होंगे।

🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

रफ़्तार टुडे की न्यूज

Related Articles

Back to top button