आम मुद्दे

Noida News : महिलाओं को दिक्कत होती थी, जिम में वर्कर्स को गालियां देता था श्रीकांत त्यागी

नोएडा, रफ्तार टुडे। Shrikant Tyagi on Gym Worker श्रीकांत त्यागी का रवैया एकदम गुंडे वाला ही था। उसकी गाड़ी तेज स्पीड से सोसाइटी में घुसा करती थी। जबकि सोसाइटी में तेज गाड़ी चलाना मना है, लॉन में बच्चे खेलते हैं। दबंगों की तरह उसकी गाड़ी के आगे-पीछे कवर के लिए पुलिस की जिप्सी गाड़ियां चला करती थीं। हमेशा उसके आगे-पीछे गनर, पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड और कई बार पुलिस भी होती थी।

सोसाइटी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में सेक्रेटरी रह चुकीं स्वाति अग्रवाल सिंह ने श्रीकांत त्यागी के बारे में ये बातें भास्कर को बताईं।

स्वाति बताती हैं, ‘सोसाइटी के स्विमिंग पूल एरिया में तो वो अपने गार्ड्स के साथ घुस जाता था, हम महिलाएं इससे बहुत अनकम्फर्टेबल महसूस करते थे। जिम एरिया में वो स्टाफ को गालियां देता था और मनमर्जी से टाइमिंग के बाहर जिम खुलवाता था। हमने कई बार उसकी शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ।’

नोएडा की ओमैक्स रेजिडेंशियल सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी को सोसाइटी की महिलाओं ने ही दर-दर भटकने के लिए मजबूर कर दिया है। 5 अगस्त को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें काले रंग के कपड़े पहने हुए एक शख्स महिला को भद्दी-भद्दी गालियां देता नजर आता है और महिला को धक्का (मैनहैंडलिंग) भी देता है। श्रीकांत त्यागी नाम का ये शख्स बीजेपी के किसान मोर्चा से जुड़ा हुआ था और उसका अच्छा-खासा राजनीतिक रसूख भी बताया जाता है।

भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ उसके फोटो हैं। सोशल मीडिया पर शोर मचने के बाद त्यागी फरार हो गया, पुलिस ने एक्शन लेते हुए केस दर्ज किया, गाड़ियां सीज कीं और आज सुबह त्यागी के घर के सामने अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। सोसाइटी में रहने वाली एना कहती हैं, ‘आज त्यागी के खिलाफ जो एक्शन हुआ है, वो सोसाइटी की महिलाओं की जीत है।

Related Articles

Back to top button