देशप्रदेश

The drunken accused had abused the young man, killed him with a knife when he protested, as well as injured his partner | नशे में धुत आरोपियों ने युवक को दी थी गाली, विरोध करने पर चाकू से कर दिए वार

फरीदाबाद6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस गिरफ्तर में हत्या करने वाले आरोपी। - Dainik Bhaskar

पुलिस गिरफ्तर में हत्या करने वाले आरोपी।

तीन दिन पहले गुरुवार रात एसी नगर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले चार आरोपियों को डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के समय आरोपी नशे में थे। इस दौरान उन्होंने मृतक युवक को गाली दी थी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी। साथ ही उसके साथी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नितिन, पवन बिहारी, राहुल और हर्ष उर्फ भैंगा हैं। चारों आरोपी फरीदाबाद के रहने वाले हैं। इस मामले में इनका एक साथी कृष्ण उर्फ पकौड़ा अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात शिवा व उसका साथी सुनील एसी नगर से खाना लेकर सफदरजंग अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में रेलवे ट्रैक के पास इन्हें नशे में धुत पांचों आरोपी मिले। उन्होंने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इससे आरोपियों ने शिवा व सुनील पर चाकू से हमले कर दिए। इससे शिवा की मौत हो गई, जबकि सुनील घायल हो गया था। सुनील की शिकायत पर कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने चार आरोपियों को सेक्टर-20बी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन्होंने हत्या करना कबूल कर लिया। इनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयोग चाकू, जूते व कपड़े पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार आरोपी नितिन व कृष्ण उर्फ पकोड़ा आपराधिक किस्म के हैं। इनके खिलाफ लूट व स्नैचिंग के दो केस दर्ज हैं। इसमें आरोपी जेल की सजा भी काट चुके हैं। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से नितिन को एक दिन के रिमांड पर ले लिया गया। जबकि 3 को जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी नितिन से फरार चल रहे कृष्ण उर्फ पकौड़ा के बारे में पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Raftar Today
raftar today

Related Articles

Back to top button