पुलिसजेवर एयरपोर्टटॉप न्यूजताजातरीनप्रशासन

Dadri News : दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, स्नैचिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार; छीना हुआ मोबाइल, कार और चोरी के जेवर बरामद, मोबाइल स्नैचिंग की घटना के बाद पुलिस ने बनाई विशेष टीम, पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल

पुलिस के अनुसार इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी करन नागर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान करन नागर (23 वर्ष) पुत्र देवेंद्र, निवासी ग्राम रोजा जलालपुर, थाना बिसरख (वर्तमान पता ओमीक्रोन-2, दादरी) के रूप में हुई। उसके साथी मुकुल (24 वर्ष) पुत्र अशोक, निवासी ग्राम राजतपुर, थाना बादलपुर (वर्तमान पता ओमीक्रोन-2, दादरी) को पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया।

दादरी, रफ़्तार टूडे। गौतमबुद्ध नगर की दादरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, अवैध हथियार, वारदात में प्रयुक्त इग्निस कार और चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मोबाइल स्नैचिंग की घटना के बाद पुलिस ने बनाई विशेष टीम

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना दादरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि इग्निस कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को दोनों बदमाशों की लोकेशन मिली और उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल

पुलिस टीम ने घोड़ीबछेड़ा से रामगढ़ अंडरपास की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर दोनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी करन नागर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान करन नागर (23 वर्ष) पुत्र देवेंद्र, निवासी ग्राम रोजा जलालपुर, थाना बिसरख (वर्तमान पता ओमीक्रोन-2, दादरी) के रूप में हुई। उसके साथी मुकुल (24 वर्ष) पुत्र अशोक, निवासी ग्राम राजतपुर, थाना बादलपुर (वर्तमान पता ओमीक्रोन-2, दादरी) को पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20260727 WA0002
दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, स्नैचिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्ता

मोबाइल, कार, हथियार और चोरी के जेवर बरामद

पुलिस ने करन नागर के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। वहीं अभियुक्त मुकुल के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्नैचिंग में छीना गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त इग्निस कार (HR87Q5862) और सेक्टर जू-01 में हुई चोरी से संबंधित दो जोड़ी पायल और दो जोड़ी बिछिया (सफेद धातु) भी बरामद की हैं।

आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने जिले या आसपास के क्षेत्रों में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है तथा उनके गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। घायल आरोपी करन नागर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button