बिजनेसताजातरीनप्रदेश
Trending

UP Bareli Mathura: National Highway यूपी में बरेली और मथुरा के लोगों के लिए आई खुशखबरी, इन 45 गांवो की जमीनों का होगा अधिग्रहण

जिससे बरेली से मथुरा तक सीधा जुड़ाव हो सकेगा।बरेली को आने वाले दो वर्षों में नया राष्ट्रीय राजमार्ग मिलेगा। बरेली से मथुरा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 530-बी बनाया जाएगा। 

मथुरा, रफ़्तार टुडे। राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली में एनएच-24 (लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग) से जुड़ेगा। इसके माध्यम से यातायात में सुधार होगा और यात्रा समय भी कम हो जाएगा। चौबारी होते हुए इसे बदायूं मार्ग से जोड़ा जाएगा। जिससे बरेली से मथुरा तक सीधा जुड़ाव हो सकेगा।बरेली को आने वाले दो वर्षों में नया राष्ट्रीय राजमार्ग मिलेगा। बरेली से मथुरा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 530-बी बनाया जाएगा। 

मथुरा स्टेट हाईवे को 2018 में नेशनल हाईवे घोषित किया गया था। इसके बाद सिक्स लेन सड़क का निर्माण आदि की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले इस राजमार्ग का नाम नेशनल हाईवे 530 था। लेकिन बरेली तक जुड़ने पर इसका नाम 530-बी हो गया। इस परियोजना में चार चरणों में काम हो रहा है। पहले चरण में कासगंज से मथुरा, दूसरे में कासगंज से हाथरस, तीसरे में कासगंज से बदायूं और चौथे चरण में बदायूं से बरेली तक का काम किया जाएगा।

1000299601

सिक्स लेन सड़क का निर्माण

बदायूं रोड को रामगंगा तक सिक्स लेन किया जाएगा। इसके बाद इसे चौबारी से एनएच-24 (दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग) से जोड़ा जाएगा। एनएच 530-बी के अधिकारियों ने बरेली से बदायूं मार्ग को अपने कब्जे में ले लिया है और अब बदायूं रोड का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। काम पूरा होने में करीब दो साल लगेंगे।

एनएच-24 से राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी को जोड़ने के लिए 43 गांवों की जमीन अधिग्रहण की जाएगी। चौबारी के पास से एनएच के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए गांवों को चिन्हित कर ड्राइंग बना ली गई है और जमीन के अधिग्रहण के लिए एडीएम को निर्देश दिया गया है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसमें तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली और मथुरा के बीच यात्रा को सुगम बनाएगा। इससे न केवल यातायात में सुधार होगा बल्कि व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बरेली और मथुरा के लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी और उनका यात्रा समय कम होगा। इसके साथ ही यह राजमार्ग क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button