शिक्षाआम मुद्दे

दिल्ली पब्लिक स्कूल ने ग्रेटर नोएडा के प्रारंभिक वर्ष के नन्हे छात्रों ने अपना वार्षिक उत्सव 7 मार्च 2024 को मनाया

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टूडे। दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के प्रारंभिक वर्ष के नन्हे छात्रों ने अपना वार्षिक उत्सव 7 मार्च 2024 को मनाया। इस कार्यक्रम का विषय था – ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ (अतुल्य भारत) – ‘अतिथि देवो भव’! कक्षा एक के उत्साहयुक्त बच्चों ने उत्तम प्रस्तुति दर्शाकर सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का आरंभ एक भावपूर्ण गीत से हुआ। इसके उपरांत प्रधानाचार्या, श्रीमती संध्या अवस्थी जी ने अविभावकों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों का पालन उन्हीं के विकास के लिए अनुकूल परिवेश में करने का अनुग्रह किया।

IMG 20240309 WA0014

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक अद्भुत नृत्य नाटिका थी, जिसमें प्रतिभावान विद्यार्थी कलाकारों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के अंतर्गत विभिन्न राज्यों का प्रदर्शन किया। पूरा सभागार, प्रसन्न दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नाटक के अंत में देश भक्ति की भावना से ओत – प्रोत छात्रों ने ‘सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां  हमारा’ गीत गाया। आयोजन के आखिर में प्रारंभिक वर्षों की संचालिका, श्रीमती शिवानी गाँधी जी ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इसके उपरांत राष्ट्र गान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। 

IMG 20240309 WA0012
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button