आम मुद्देप्रदेशराजनीति

योगी आदित्यनाथ का शपथ समारोह 25 को होने की संभावना, इस बार बदले जाएंगे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, गौतम बुद्ध नगर से पंकज सिंह का नाम चर्चा में तेज

बेबी रानी मौर्य, बृजेश पाठक व ए के शर्मा का नाम यूपी के उप मुख्यमंत्री के लिए चल रहा है, बढ़ेगा यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कद

@gauravsharma030

लखनऊ, रफ्तार टुडे। उत्तर-प्रदेश में नई सरकार के शपथ-ग्रहण की तारीख तय हो चुकी है। 25 मार्च को शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ अपने सहयोगियों के साथ शपथ लेंगे। योगी 2.0 की नई कैबिनेट के नाम भी लगभग तय कर दिए हैं।अब यह साफ हो गया है कि पहली सरकार की तरह ही इस बार भी योगी सरकार में डिप्टी सीएम रहेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि केशव प्रसाद मौर्य मंत्रिमंडल में पहले की तरह ही बने रहेंगे। डिप्टी सीएम रहे केशव प्रसाद भले ही विधानसभा चुनाव हार गए हैं, लेकिन उन्हें अहम स्थान दिया जाएगा। इसकी वजह यह है कि भाजपा ओबीसी वर्ग को नजर अंदाज करने के सपा और अन्य विपक्षी दलों के आरोपों में नहीं घिरना चाहती है।

योगी सरकार के दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की भूमिका बदली जा सकती है। सूत्रों की माने तो पार्टी दिनेश शर्मा को सरकार की जगह उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कद बढ़ने की संभावना है। अनिल राजभर, रामपाल वर्मा और कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। अनिल राजभर उसी बिरादरी से आते हैं, जिससे ओमप्रकाश राजभर हैं। ऐसे में उनकी कैबिनेट में एंट्री से भाजपा बड़ा संदेश देगी।

2433E520 37C5 4B42 B7D9 6BA44CA4425B

राजेश त्रिपाठी को भी मंत्री बनाया जा सकता है। ब्राह्मण बिरादरी से श्रीकांत शर्मा, बृजेश पाठक जैसे नेता एक बार फिर से जगह पा सकते हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी के करीबी पूर्व आईएएस एके शर्मा का भी मंत्री बनना तय है।

E17A7F24 11A3 48DC 8D80 3ACAA3949E51

नए मंत्रिमंडल में महिलाओं को भी तरजीह दी जाएगी। भाजपा का मानना​ ​है कि देश भर के चुनावों में उसकी सफलता में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी महिला मंत्रियों की संख्या मौजूदा चार से बढ़ाने की संभावना है। ऐसे में बेबी रानी मौर्य, प्रतिभा शुक्ला, अंजुला महौर, कृष्णा पासवान को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

पुराने मंत्रियों में सिद्धार्थ नाथ सिंह, ब्रजेश पाठक, नंदगोपाल नंदी, सूर्य प्रताप शाही, रामपाल वर्मा, आशुतोष टंडन, मोहसिन रजा, अनिल राजभर और संदीप सिंह के नाम हैं। पूर्व आईपीएस असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, राजेश त्रिपाठी, जितिन प्रसाद का भी मंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है।

विश्वसनीय सूत्रों के द्वारा ज्ञात हुआ है कि केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम बनाया जाएगा और दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनने का मौका नहीं मिलेगा, उन्हें संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

जिन नामों पर चर्चा होनी है वह बृजेश पाठक, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, अरविंद शर्मा का नाम यूपी के उप मुख्यमंत्री के लिए चल रहा है, अब देखते हैं कि किसकी लॉटरी लगेगी।

इसमें मोदी जी के करीबी गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस एके शर्मा, वह एक पिछड़े समाज का उपमुख्यमंत्री हो सकता है।

वहीं ईडी के पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह के बीच चीजें तय हो रही हैं या तो उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। क्योंकि ठाकुर समाज से मुख्यमंत्री का चेहरा है योगी आदित्यनाथ। वहीं पर वर्तमान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की लगातार पिछले 5 वर्ष के निष्क्रियता को संज्ञान में लेते हुए पार्टी इस बार उन्हें मौका नहीं देने जा रही है।

8D435432 E812 495B 8B4F 34D0F27588E3

सुरेश खन्ना को विधान सभा का स्पीकर बनाया जा सकता है इस नाम पर चर्चा तेज है।
वहीं नोएडा से पंकज सिंह का नाम इस बार बहुत मजबूत है।
बीजेपी सरकार के वर्तमान ज्यादातर मंत्री मंत्रिमंडल में होंगे शामिल

निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ संजय निषाद बनेंगे मंत्री

निषाद पार्टी के कोटे से दो मंत्री बनने के आसार

अपना दल के कोटे से भी तीन मंत्री बनने के आसार

इलाहाबाद पश्चिम से विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह बनेंगे दोबारा मंत्री

इलाहाबाद दक्षिण से विधायक नंद गोपाल गुप्ता बनेंगे दोबारा मंत्री

देवरिया सदर से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी मंत्री की रेस में

कन्नौज से विधायक असीम अरुण बन सकते हैं मंत्री

आगरा ग्रामीण से विधायक बेबी रानी मौर्य बनेंगी मंत्री

चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी मंत्री की रेस में

मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा बनेंगे दोबारा मंत्री

लखनऊ कैंट से विधायक बृजेश पाठक बनेंगे दोबारा मंत्री

लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टंडन बनेंगे दोबारा मंत्री

कानपुर के महाराजपुर से विधायक सतीश महाना बनेंगे दोबारा मंत्री

जय प्रताप सिंह भी मंत्री बन सकते हैं। अतुल गर्ग को फिर मिल सकता है मंत्रालय, सुनील शर्मा के नाम पर हो सकती है गहन चिंतन।

संगठन और सरकार में तालमेल बिठाने पर मंथन
दिल्ली में होने वाली बैठक में फ़ाइनल होंगे दोनों नाम

नौकरी छोड़कर भाजपा से चुनाव जीतने वाले एक अफसर के नाम की भी चर्चा

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button