लाइफस्टाइल

पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन न कराने वालों पर ऐक्शन का आगाज, NCR की 254 सोसाइटियों से मांगा गया रिकॉर्ड

गाजियाबाद नगर निगम पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वालों पर सख्ती करेगा, इसके लिए 254 सोसाइटियों से कुत्तों का रिकॉर्ड मांगा है। रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा

दिल्ली NCR, रफ़्तार टुडे। घरों में कुत्ते पालने वाले लोग अब सावधान हो जाएं। पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वालों पर अब सख्ती शुरू होने जा रही है। गाजियाबाद नगर निगम ने इसके लिए 254 सोसाइटियों से कुत्तं का रिकॉर्ड मांगा है। रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इस तरह पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन मे तेजी लाई जाएगी। निगम मेंछह साल में लगभग 22 हजार में से छह हजार कुत्तों का रजिस्ट्रेशन हो सका है।

वर्ष 2018 से पहले नगर निगम में कुत्तों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद निगम ने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कराने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कराया। इस तरह छह साल से कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है, लेकिन लोग पंजीकरण कराने में कम दिलचस्पी ले रहे शहर में लगभग 22 हजार पालतू कुत्तों। कॉलोनियों लेकर सोसाइटियों कुत्ते पाले जा रहे हैं। निगम ने पिछले दिनों 23 खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने पर रोक लगा दी थी। इनके अलावा अन्य कुत्तों को पालने के लिए रजि्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए कुत्तों को वैक्सीन लगवाना भी अनिवार्य है। कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वालों पर निगम सख्ती करेगा।

pet dog 1581058738

निगम ने फिलहाल सोसाइटी पर फोकस किया है। शहर में 254 सोसाइटी हैं। सभी से कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वालों का रिकॉर्ड मांगा गया है। उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ अनुज कुमार ने बताया छह हजार से अधिक पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करा दिया है। रजिस्ट्रेशन में तेजी लाई जाएगी। दस हज रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।


नवीनीकरण के लिए फोन किए जा रहे डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बताया पालतू कुत्तं का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद हर साल नवीनीकरण कराया जाता है। निगम की तरफ से नवीनीकरण कराने के लिए लोगों के पास फोन किए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं कराने पर भी दस हजार का जुर्माना लगाया निगम ने रजिस्ट्रशन के लिए एक हजार रुपये फी एपपरपं निर्धारित की है।

l154 22671605763684


Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button