राजनीति

भाजपा ग्रेनो ने किया अपने संगठन का विस्तार, अशोक चौधरी को बनाया मंत्री

अशोक चौधरी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे है, कोरोना काल में उन्होंने स्थानीय लोगों की काफ़ी मदद की है।

IMG 20211027 WA0010

 

Gaurav sharma।  भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दादरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी विस्तार प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इस सिलसिले में ग्रेटर नॉएडा मंडल के अध्यक्ष श्री महेश शर्मा ने पार्टी के स्थानीय नेता श्री अशोक चौधरी को ग्रेटर नोएडा मंडल का मंत्री नियुक्त किया। अशोक चौधरी के नियुक्ति में गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष विजय भाटी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

इन अवसर पर श्री महेश शर्मा ने पार्टी के मंडल मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कहा की भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी के सहयोग से और भी मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने अशोक चौधरी को शुभकामनाएँ दिया और आशा व्यक्त की वो अपने दायित्व को मज़बूती से निभाएँगे।

 

इस अवसर पर अशोक चौधरी ने जिलाध्यक्ष श्री विजय भाटी एवं श्री महेश शर्मा जी का धन्यवाद किया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को और भी मजबूत करने का संकल्प लिया ।

 

श्री अशोक चौधरी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे है और बहुत से सामाजिक कार्यों में जुड़े हुए है। इस कोरोना काल में उन्होंने स्थानीय लोगों की काफ़ी मदद की है

इस अवसर पर सोमेश त्रिपाठी, गौरव सिंह, सूंदर सिंह जी, अरुण गोयल, अलंकार शर्मा, उत्सव राय समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Raftar Today
raftar today

Related Articles

Back to top button