देशप्रदेश

Morning temperature came below 15 degrees | 15 डिग्री से नीचे आया सुबह का तापमान

नई दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 अक्तूबर की सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक गिर सकता है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुए हिमपात के बाद दिल्ली की ठंड में इजाफा हुआ है।

दिन में धूप के बावजूद उत्तर-पश्चिम से आ रही हवाओं के चलते तापमान में तेजी से इजाफा नहीं हुआ। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button