देशप्रदेश

The MLA told the officials that farmers should not face any problem, every grain of them should be bought | विधायक ने अधिकारियों से कहा किसानों को न हो कोई तकलीफ, उनका एक-एक दाना खरीदा जाए

फरीदाबादएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद। तिगांव अनाज मंडी में विधायक ने निरीक्षण किया। - Dainik Bhaskar

फरीदाबाद। तिगांव अनाज मंडी में विधायक ने निरीक्षण किया।

भाजपा विधायक राजेश नागर ने शनिवार को तिगांव की अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने उन्हें जो समस्याएं बताईं उनका मौाके पर ही समाधान किया। विधायक ने कहा उन्हें खरीद को लेकर कुछ शिकायतें मिली थीं। इसके बाद वह मंडी पहुंचे। उन्हें अनाज में नमी के आधार पर कम खरीद किए जाने के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने एफसीआई के परचेजर को ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी। उच्चाधिकारियों से बात कर अन्य एजेंसियों को भी हायर करने का इंतजाम किया।

विधायक के अनुसार उन्होंने डीसी से बात कर एफसीआई के साथ-साथ वेयरहाउस और हैफेड के परचेजर को भी तिगांव अनाज मंडी में लगाने के लिए कहा। सोमवार से यहां तीन एजेंसियां खरीद करेंगी। शनिवार को करीब 350 क्विंटल अनाज की खरीद हुई है। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को अनाज बेचने में किसी तरह की दिक्कत न हो।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button