अथॉरिटीआम मुद्देताजातरीननोएडा

Noida Authority News : नोएडा में चला अतिक्रमण पर बड़ा बुलडोज़र अभियान, 25 स्थानों से हटे अवैध कब्जे, प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई जारी, जाममुक्त और सुरक्षित शहर की दिशा में पहल, शिकायतों पर त्वरित संज्ञान

नोएडा, रफ़्तार टूडे। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण ने 11 फरवरी 2026 को व्यापक स्तर पर अतिक्रमण–उन्मूलन अभियान चलाया। प्राधिकरण के वर्क सर्किल–1 से 10 के अंतर्गत गठित विशेष अतिक्रमण दस्ता द्वारा शहर के विभिन्न सेक्टरों और प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटाया गया।
यह अभियान शहर को जाममुक्त, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों और जनहित को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने यह सख्त कार्रवाई की।


इन क्षेत्रों में हटाया गया अतिक्रमण
अभियान के दौरान निम्नलिखित स्थानों पर अवैध वेडर्स, टेली-पटरियों और अन्य अनधिकृत कब्जों को हटाया गया—
सेक्टर–12, सेक्टर–43, सेक्टर–44, सेक्टर–45, सेक्टर–51 एनआरआई रोड, सेक्टर–57, सेक्टर–58, सेक्टर–59
सेक्टर–60, सेक्टर–53, सेक्टर–52 सेक्टर–76 (प्रिंसले सोसायटी के समीप) फेस–2, सेक्टर–87 नयागांव, होजरी कॉम्प्लेक्स फेस–2 (अन्य क्षेत्र), सेक्टर–80, सेक्टर–81
नगला चरणदास, भूड़ा, सेक्टर–84 केंट रोड, सेक्टर–87
जे.पी. फ्लाईओवर से डी.एस.सी. रोड तक, सेक्टर–163
इन स्थानों पर सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ढांचे, रेहड़ी–पटरी, अवैध दुकानों और अन्य अतिक्रमण को हटाकर मार्गों को खाली कराया गया।

जाममुक्त और सुरक्षित शहर की दिशा में पहल
नोएडा क्षेत्र में बीते कुछ समय से सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। कई स्थानों पर राहगीरों को पैदल चलने में भी कठिनाई हो रही थी। स्थानीय नागरिकों, औद्योगिक संगठनों, आरडब्ल्यूए और फोन कॉल के माध्यम से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
प्राधिकरण ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान एक दिन की कार्रवाई नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।


शिकायतों पर त्वरित संज्ञान
प्राधिकरण के अनुसार, विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित क्षेत्रों का सर्वे कराया गया और उसके बाद अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाए गए ढांचे और अतिक्रमण को हटाया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर के विकास और सुचारू यातायात के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

नियमित अभियान रहेगा जारी
नोएडा प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि प्रतिदिन के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में अतिक्रमण–उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा। जिन क्षेत्रों में पुनः अतिक्रमण की शिकायतें मिलेंगी, वहां दोबारा कार्रवाई की जाएगी।
प्राधिकरण का उद्देश्य शहर की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को आम नागरिकों के लिए सुरक्षित और सुगम बनाना है।

नागरिकों से सहयोग की अपील
प्राधिकरण ने आम नागरिकों, व्यापारियों और रेहड़ी–पटरी संचालकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा न करें और शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग दें।
नोएडा में चल रहा यह अतिक्रमण–उन्मूलन अभियान प्रशासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत शहर को आधुनिक, व्यवस्थित और जाममुक्त बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button