Breaking News : सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 जेपी पब्लिक स्कूल में प्रतिभा, जुनून और निशानेबाजी का अद्भुत संगम, ग्रेटर नोएडा में छाया निशानेबाजों का जलवा, जेपी पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुआ सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का रंगारंग समापन समारोह

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। खेलों की दुनिया में जब बात अनुशासन, सटीकता और धैर्य की होती है तो शूटिंग का खेल सबसे आगे खड़ा नजर आता है। ठीक वैसा ही दृश्य ग्रेटर नोएडा के जेपी पब्लिक स्कूल में पांच दिन तक चलता रहा, जहां देश-विदेश से आए 1200 से अधिक युवा निशानेबाजों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन न सिर्फ खेल प्रतिभा का संगम बना बल्कि इसने एक बार फिर ग्रेटर नोएडा को अंतरराष्ट्रीय खेल गंतव्य (International Sports Destination) के रूप में स्थापित कर दिया।
सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं रही, बल्कि इसने युवाओं को बड़ा सपना देखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा दी।
मेजबान जेपी पब्लिक स्कूल ने किया भव्य आयोजन
जेपी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पांच दिवसीय इस चैंपियनशिप का समापन समारोह अत्यंत भव्य और यादगार रहा। स्कूल की प्रिंसिपल मीता भडूला ने सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को और भी ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम में जेपी स्कूलों के प्रेसिडेंट (एजुकेशन) कमांडर एस.जे. सिंह, जनरल मैनेजर आनंद कुमार, वाइस प्रिंसिपल अनीता पिल्लई और स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह मौजूद रहे, जिन्होंने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली शूटिंग रेंज
इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात रही जेपी स्कूल परिसर में बनी अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित शूटिंग रेंज, जहां खिलाड़ियों को वही अनुभव मिला जो किसी विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में मिलता है। इसका लाभ यह हुआ कि युवा निशानेबाजों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी का वास्तविक अनुभव प्राप्त हुआ।
देश-विदेश से जुटे खिलाड़ी और अधिकारी
इस चैंपियनशिप में देश के कोने-कोने से आए स्कूलों के अलावा विदेश से भी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुल 1200 खिलाड़ी और 230 स्पोर्ट्स ऑफिशियल्स इस आयोजन के गवाह बने। यह न सिर्फ प्रतिस्पर्धा का मंच था बल्कि खिलाड़ियों को आपसी संवाद, सीख और अनुभव साझा करने का भी अवसर मिला।
विजेताओं की लिस्ट बनी चर्चा का विषय
प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग आयु वर्ग और कैटेगरी में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। हर राउंड के साथ दर्शकों की तालियों और खिलाड़ियों की जीत का उत्साह बढ़ता गया। यहां कुछ प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—

Air Pistol | Under 14 Women
बलराम बृजभूषण सरस्वती मंदिर स्कूल
टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर
शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल, सिरसा
Air Pistol | Under 17 Women
दिल्ली पब्लिक स्कूल, बेगुर हॉबली, बेंगलुरु
बलराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल
द लिटिल श्री, रोहतक
Air Rifle | Under 17 Women
आर्मी पब्लिक स्कूल
मानवस्थली स्कूल, नई दिल्ली
दिल्ली पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु ईस्ट
Air Rifle | Under 17 Men
ज्ञानश्री स्कूल, नोएडा
गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल
प्रताप सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत
Air Pistol | Under 17 Men
दीवान पब्लिक स्कूल, मेरठ
बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल
सेंट एन्सलम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
Air Rifle | Under 14 Men
क्नो इंडिया ग्रुप पब्लिक स्कूल, हुगली (प. बंगाल)
ध्रुव ग्लोबल स्कूल, पुणे
श्री विठलराव जोशी ट्रस्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल
Air Rifle | Under 19 Women
विद्या देवी जिंदल स्कूल
ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्यालय
दिल्ली पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु ईस्ट
Air Pistol | Under 19 Women
बी.बी.एस.एस.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल
दिल्ली पब्लिक स्कूल, राऊ (इंदौर)
विद्या देवी जिंदल स्कूल
Air Rifle | Under 19 Men
जैन हेरिटेज स्कूल, बेंगलुरु
शैम्रॉक स्कूल
दिल्ली पब्लिक स्कूल, राऊ (इंदौर)
Air Pistol | Under 14 Men
रेनेसां स्कूल
मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल
डॉ. जेवियर्स स्कूल, नेवता
Air Rifle | Under 14 Women
सनबीम एकेडमी, वाराणसी
ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्यालय
बी.बी.एस.एस.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल
Air Pistol | Under 19 Men
स्वामी केशवानंद कॉन्वेंट स्कूल
एस.एम.एस. दत्ता मेमोरियल नोजगे पब्लिक स्कूल, खटीमा
आज़ाद पब्लिक स्कूल, बुलंदशहर
आयोजकों का आभार और खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ
समापन समारोह में प्रिंसिपल मीता भंडूला ने इस प्रतियोगिता की सफलता का श्रेय सभी कोचों, शिक्षकों और आयोजन समिति को दिया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह मंच बच्चों को आगे बढ़ने और भविष्य में भारत का नाम रोशन करने का अवसर देता है।
खेलों का हब बनता ग्रेटर नोएडा
इस भव्य आयोजन के बाद यह बात साफ है कि ग्रेटर नोएडा खेल आयोजनों का केंद्र तेजी से बन रहा है। यहां की आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अंतरराष्ट्रीय मानकों की सुविधाएं और शिक्षा संस्थानों का सहयोग, इसे खेलों के लिए उपयुक्त गंतव्य बना रहे हैं।



