आम मुद्दे

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला महासचिव बने रविंद्र गौतम

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा के माॅयचा गांव में रविवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन की एक अहम बैठक का आयोजन ग्राम अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें संगठन का विस्तार किया गया तथा संगठन के स्थापना दिवस के लिए रूपरेखा तैयार की। बैठक की अध्यक्षता श्री चंद भाटी ने एवं संचालन प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने किया।

      करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी प्रेम प्रधान ने बताया कि रविवार को आयोजित की गयी। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए सूरजपुर निवासी रविन्द्र गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी में जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। 

चौधरी प्रेम प्रधान ने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन लगातार गाँवो की समस्याओं को लेकर कार्य रहा है तथा जल्द ही संगठन शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर एक आन्दोलन करेगा। जिससे गरीब, मजदूर तबके के लोगो का शोषण कर रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करायी जा सके। वही नवनिर्वाचित जिला महासचिव रविंद्र गौतम ने कहा जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी ने दी है।

उस जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्णता ईमानदारी कर्मठता एवं निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा। प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि 23 दिसंबर को करप्शन फ्री इंडिया संगठन का स्थापना दिवस जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद तहसील के गांव सांवली में मनाया जाएगा।

     इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूण, मा. दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, यतेंद्र नागर, राकेश नागर, कुलबीर भाटी, हरीश भाटी, राहुल शर्मा, गगन प्रकाश बिब्लू नागर सूबेदार जगदीश नागर सोहन सिंह सतवीर नागर मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button