देशप्रदेश

Rs 16 lakh cheated in the name of releasing the song | गाना रिलीज करने के नाम पर ठगे 16 लाख रुपए

गुरुग्राम6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • दो गाने रिलीज करने के लिए आरोपी को दिए थे रुपए, 100 दिन में मुनाफे के साथ वापस करने थे रुपए
  • सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज किया केस

गाना रिलीज करने के नाम पर एक व्यक्ति से 16 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 100 दिन में मुनाफे के साथ यह रुपए वापस करने थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-15 पार्ट-2 निवासी संदीप गर्ग ने बताया कि लौह अयस्क का व्यापार करते हैं। उन्हें म्यूजिक व फिल्म प्रोड्यूस करने की इच्छा थी। इसके लिए उन्होंने अपने एक दोस्त मिथिलेश तिवारी से बात की। मिथिलेश ने संदीप को राकेश, देवेंद्र कुमार ठक्कर से मिलवाया। देवेंद्र ने उन्हें दो गाने रिलीज करने के लिए 16 लाख रुपए देने की बात कही। यह राशि 100 दिन में मुनाफे के साथ 17.50 लाख रुपए वापस करने की बात कही।

उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 लाख रुपए की राशि उन्होंने एग्रीमेंट करने के बाद तीन किस्तों में दी। देवेंद्र ने उन्हें पेमेंट वापस करने के लिए एडवांस चेक भी दे दिए। आरोप है कि 100 दिन पूरे होने के बाद उन्होंने देवेंद्र द्वारा दिए गए चेक को खाते में जमा कराया तो यह बाउंस हो गया। इस पर देवेंद्र से बात की तो उसने एक सप्ताह का समय मांगा, लेकिन इस समय के बाद भी रुपए वापस नहीं मिले। इस पर उसने लीगल नोटिस भेजा। यह नोटिस उन्होंने देवेंद्र के साथ ही जी म्यूजिक को भी भेजा। जी म्यूजिक ने नोटिस के जवाब में बताया कि उनसे तय राशि का भुगतान राकेश, देवेंद्र कुमार ठक्कर को किया जा चुका है। इस पर उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button