Greater Noida Authority News : ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था को डिजिटल धार, मैदान में उतरीं 10 (QRT) क्विक रेस्पॉन्स टीमें, कूड़े की सफाई के साथ गंदगी फैलाने वालों पर होगा 50 हजार तक जुर्माना!, हर मूवमेंट GPS से ट्रैक, नई व्यवस्था की कमान खुद सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संभाली है

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
ग्रेटर नोएडा को साफ-सुथरा और हाईटेक स्वच्छता मॉडल बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। अब शहर की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई होगी और भी तेज़, और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी और भी सख्त! ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस उद्देश्य को साकार करने के लिए 10 क्विक रेस्पॉन्स टीमें (QRT) तैनात की हैं, जो जहां सफाई नहीं हो रही, वहां पहुंचेंगी और तुरंत एक्शन लेंगी।
इस नई व्यवस्था की कमान खुद सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संभाली है। मंगलवार से ही यह टीमें फील्ड में सक्रिय हो चुकी हैं और ग्रेटर नोएडा को गंदगी मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है।
QRT टीमों का हाईटेक सिस्टम, हर मूवमेंट GPS से ट्रैक
क्यूआरटी सिर्फ एक सफाई व्यवस्था नहीं, बल्कि रियल टाइम मॉनिटरिंग पर आधारित एक स्मार्ट सिस्टम है। प्रत्येक टीम के पास GPS युक्त सफाई वाहन हैं, जिनकी लाइव लोकेशन को कंट्रोल रूम से ट्रैक किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए एक क्यूआरटी कंट्रोल रूम भी शुरू किया जाएगा।
जैकेट से पहचान: हर सफाईकर्मी को एक खास नंबर वाली जैकेट दी गई है, जिस पर उसकी QRT का कोड लिखा होगा। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि फर्जी तैनाती या डुप्लीकेसी रोकी जा सके। कूड़ा गाड़ी पर भी यही कोड लिखा होगा।
क्यूआरटी में कौन-कौन है?
एक क्यूआरटी में होंगे:
- 5 सफाईकर्मी
- 1 कूड़ा उठाने वाली गाड़ी
- ज़रूरत के अनुसार 1 जेसीबी मशीन
प्रत्येक टीम सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगी और वो इलाका कवर करेगी, जो अब तक सफाई व्यवस्था में शामिल नहीं थे।
क्यूआरटी पर नजर रखेगी कंट्रोल कमेटी
क्यूआरटी की तैनाती और निगरानी के लिए एक चार सदस्यीय कंट्रोल कमेटी बनाई गई है, जिसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक आरके भारती करेंगे। बाकी सदस्य होंगे:
- राजेश कुमार गौतम (वरिष्ठ प्रबंधक)
- बिजेंद्र कुशवाहा (मैनेजर)
- मनोज कुमार चौधरी (सहायक प्रबंधक)
किसी भी क्षेत्र में QRT की तैनाती इस समिति की मंजूरी से ही की जाएगी। क्यूआरटी जहां भी काम करेगी, वहां का सेनेट्री इंस्पेक्टर भी टीम के साथ मौजूद रहेगा।
गंदगी फैलाने पर लगेगा 50 हजार तक जुर्माना!
स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ-साथ अब दंड का प्रावधान भी सख्त किया गया है। अगर कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली या अन्य वाहन से खुले में या गलत जगह पर कूड़ा डालते पाया गया तो ₹50,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा जो लोग C&D (Construction and Demolition) वेस्ट, सॉलिड वेस्ट रूल्स आदि नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन पर भी कार्रवाई तय है।
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस का बयान
“ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए यह क्यूआरटी एक नया प्रयोग है। अगर यह सफल रहा तो इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। हम उम्मीद करते हैं कि बल्क वेस्ट जनरेटर, नागरिक व संस्थाएं जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखें। गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” — श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
पायलट प्रोजेक्ट से होगी शुरुआत
GM आर.के. भारती ने जानकारी दी कि QRT योजना को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। यदि यह सफल रहा, तो टीमों की संख्या बढ़ाकर पूरे शहर में फैलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही कई ऐसे एरिया चिन्हित कर लिए हैं जहां यह टीमें तैनात की जाएंगी।
कहां मिलेगी QRT?
स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही कुछ इलाके चिन्हित कर लिए हैं, जहां पहले से सफाई की व्यवस्था नहीं थी। इन क्षेत्रों में अब क्यूआरटी नियमित रूप से सफाई का काम करेगी। साथ ही अगर किसी स्थान से गंदगी की शिकायत मिलती है तो उस स्थान पर क्यूआरटी भेजी जाएगी।
सफाई अभियान के अन्य प्रयास:
ग्रेटर नोएडा को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल लाने के लिए प्राधिकरण ने पहले ही कई बड़े कदम उठाए हैं:
वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट्स की स्थापना
जागरूकता अभियान
बल्क वेस्ट जनरेटरों पर निगरानी
कंपोस्टिंग और रिसाइकलिंग को प्रोत्साहन
फील्ड में नियमित निरीक्षण और अभियान
पुरानी सफाई व्यवस्था भी रहेगी कायम
ध्यान रहे कि ग्रेटर नोएडा की मौजूदा सफाई व्यवस्था पूर्ववत बनी रहेगी। क्यूआरटी एक अतिरिक्त व्यवस्था के रूप में काम करेगी जो इमरजेंसी या अनदेखे इलाकों में सफाई सुनिश्चित करेगी।
मंगलवार को रवाना हुई क्यूआरटी टीमें
मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परिसर से QRT टीमों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और सभी टीम सदस्य भी मौजूद रहे। यह दृश्य अपने आप में ग्रेटर नोएडा के ‘स्वच्छता संकल्प’ की नई शुरुआत को दर्शा रहा था।
जुड़े रहें Raftar Today से!
🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें:
👉 Follow the Raftar Today channel on WhatsApp
🐦 Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)
📌 #GreaterNoidaCleanMission
#SwachhBharatGreaterNoida
#QuickResponseTeam
#QRTForCleanCity
#SwachhGreaterNoida
#SmartCityCleanCity
#CleanIndiaMission
#SolidWasteManagement
#RaftarToday
#GPSMonitoredCleanUp
#50KPenaltyForGarbage
#NoMoreLittering
#DigitalSwachhta
#QRTActionMode
#GreenGreaterNoida
#CleanCityModel
रफ़्तार टुडे | ग्रेटर नोएडा
➡ स्वच्छ शहर, स्मार्ट व्यवस्था – ग्रेटर नोएडा ने की नई पहल की शुरुआत!



