देशप्रदेश

Firing on the doctor after finding out that he had a close relationship with his sister | बहन से नजदीकी संबंध होने का पता चलने पर डॉक्टर पर की फायरिंग

नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बहन से नजदीकी संबंध होने का पता चलने पर एक युवक ने डॉक्टर की हत्या की कोशिश की। यह घटना कालकाजी इलाके में हुई। पुलिस ने इस केस में आरोपी और एक नाबालिग को पकड़ा है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक, पिस्टल और आरोपियों के कपड़े बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान नवीन ठाकुर (22) के तौर पर हुई। वह सोनिया विहार इलाके का रहने वाला है।

डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक ईशा पांडेय ने बताया 27 नवंबर की दोपहर डेढ़ बजे विशाल डेंटल क्लीनिक कालकाजी में फायरिंग होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची जहां डॉक्टर विवेक अग्रवाल मिले। डॉक्टर ने बताया हेलमेट पहना एक युवक उनके क्लीनिक में घुसा, जिसने उसे निशाना बनाते हुए फायरिंग की।

उस वक्त डॉक्टर ने सीने के आगे रजिस्ट्रर लगा अपनी जान बचाई। गोली रजिस्ट्रर में ही फंस गई थी। आरोपी ने फिर से फायरिंग का प्रयास किया लेकिन दूसरी बार गोली नहीं चली। इसके बाद आरोपी अपने सहयोगी के साथ बाइक पर बैठ फरार हो गया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Raftar Today
raftar today

Related Articles

Back to top button