आम मुद्दे

गौतमबुद्धनगर में गजेंद्र मावी बने जिलाध्यक्ष, मनोज गुप्ता नोएडा महानगर अध्यक्ष बने

नोएडा, रफ्तार टुडे। लखनऊ से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में अपने नए जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। इस सूची का पिछले लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। जनपद गौतमबुद्धनगर में गजेंद्र मावी को जिला अध्यक्ष गया है जबकि नोएडा महानगर में भाजपा आलाकमान ने मनोज गुप्ता पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें नोएडा महानगर की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यूपी पश्चिमी क्षेत्र के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा आज दोपहर की है। गौतमबुद्धनगर का जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी को बनाया गया है, जबकि नोएडा महानगर की जिम्मेदारी मनोज गुप्ता एक बार फिर सौंपी गई है। गौतमबुद्धनगर पास स्थित गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान बनाया गया है, जबकि गाजियाबाद महानगर ​की जिम्मेदारी संजीव शर्मा को सौंपी गई है।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button