आम मुद्दे

प्रवीन भाटी तिलपता बने सपा के दादरी विधानसभा उपाध्यक्ष, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने दादरी विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। समाजवादी पार्टी के दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की अनुमति से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गांव तिलपता निवासी प्रवीन दादरी विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रवीन भाटी ने कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के जनपद गौतम बुद्ध नगर के दौरे के दौरान उन्होंने दर्जनों युवाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह जानकारी देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि प्रवीण भाटी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद लगातार समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं और निरंतर पार्टी से लोगों को जोड़ रहे हैं। कर्तव्य निष्ठा देखते हुए पार्टी ने उन्हें दादरी विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

इस अवसर पर प्रवीन भाटी ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में जो उन्हें जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वाण वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करेंगे तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button