IIMT College News : आईआईएमटी कॉलेज पहुंचे एल्विश यादव, ‘औक़ात से बाहर’ वेब सीरीज का किया भव्य प्रमोशन, नई वेब सीरीज़ ‘औक़ात से बाहर’ का धांसू प्रमोशनछात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह, सेल्फी और तालियों से गूंजा परिसर

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज समूह में छात्रों के बीच उस समय गहमा-गहमी बढ़ गई जब मशहूर सिंगर और यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव अपनी नई वेब सीरीज़ ‘औक़ात से बाहर’ के प्रमोशन के लिए कॉलेज पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने एल्विश यादव और उनकी टीम का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मंच पर संबोधित करते हुए एल्विश यादव ने अपनी आने वाली वेब सीरीज़ ‘औक़ात से बाहर’ के कॉन्सेप्ट, शूटिंग अनुभव और इसमें निभाए गए किरदार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह सीरीज़ युवाओं को नई सोच और मजबूत संदेश के साथ पेश की जा रही है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “मेहनत, निरंतरता और सही दिशा—यही सफलता की असली चाबी है।” छात्रों ने उत्साहपूर्वक एल्विश से सवाल पूछे, फोटो और सेल्फी लीं, और उनके लोकप्रिय डायलॉग पर जमकर तालियां बजाईं।
गुलदस्ते के साथ हुआ भव्य स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने एल्विश यादव और उनकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।
छात्रों की भीड़ अपने चहेते स्टार को देखने के लिए शुरू से ही उत्साहित दिखाई दे रही थी।
वेब सीरीज़ का कॉन्सेप्ट और शूटिंग अनुभव साझा किया
स्टेज पर संबोधित करते हुए एल्विश यादव ने बताया कि ‘औक़ात से बाहर’ एक दमदार कहानी पर आधारित वेब सीरीज़ है, जिसमें युवा पीढ़ी के संघर्ष, सोच और आत्मविश्वास को नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।
उन्होंने अपने किरदार, शूटिंग के अनुभव और पर्दे के पीछे की खास बातों को छात्रों के साथ साझा किया।
एल्विश ने कहा “मेहनत, निरंतरता और सही दिशा… यही सफलता की असली चाबी है।” उनके ये शब्द सुनते ही छात्रों ने जमकर तालियां बजाईं।
इसी के साथ ही डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें इंडस्ट्री के सफल चेहरों से सीखने का अवसर भी मिलता है। इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे नए करियर विकल्पों के प्रति जागरूक होते हैं। इस मौके पर कॉलेज समूह के सभी डॉयरेक्टर, डीन, फैकल्टी सदस्य और हजारों की तादात में छात्र मौजूद रहे।
स्टूडेंट्स ने किए सवाल-जवाब, लीं ढेरों सेल्फियाँ
प्रमोशन इवेंट के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक एल्विश से सवाल पूछे। इस बीच एल्विश ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कई रोचक बातें शेयर कीं। छात्र उनकी करिश्माई मौजूदगी और लोकप्रिय डायलॉग सुनकर उत्साहित हो उठे।
कार्यक्रम के बाद कॉलेज परिसर में सेल्फी और फोटो सेशन का लंबा दौर चला।
कॉलेज प्रबंधन: ऐसे कार्यक्रम छात्रों को देते हैं वास्तविक प्रेरणा
आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि—“ऐसे इंटरएक्टिव कार्यक्रम छात्रों को न सिर्फ मनोरंजन प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री के सफल चेहरों से सीखने का अवसर भी मिलता है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे नए करियर विकल्पों को समझ पाते हैं।”



