देशप्रदेश

TV actor Ratan Pratap stunned by dancing during the ramp walk | रैंप वॉक के दौरान धमाकेदार डांस कर छा गए टीवी एक्टर रतन प्रताप

गुड़गांव3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
img 20211028 wa0012 1635419864
  • टीव होस्ट ने रैंप वॉक के दौरान हाई एनर्जी डांस करके खुद को शो स्टॉपर साबित कर दिया

फैशन शो में मॉडल्स ने शाम को रंगीन बना दिया। टीवी एक्टर और होस्ट रतन प्रताप कॉचर रनअवे वीक के शो स्टॉपर रहे। इसके जरिए उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी अपने कदम रखे। हालांकि, बॉलीवुड सेलिब्रेटीज का रैंप पर चलना आम बात है, लेकिन रैंप वॉक के दौरान डांस करके रतन प्रताप ने सबका दिल जीत लिया। टीव होस्ट ने रैंप वॉक के दौरान हाई एनर्जी डांस करके खुद को शो स्टॉपर साबित कर दिया। इससे उनको एक नई पहचान मिल गई है।

रतन प्रताप का कहना है कि उनको मोनिका के डिजाइन्स काफी पसंद हैं, जब उनसे मॉडलिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने फौरन हां कर दी। उनकी ट्रेनिंग एक प्रोफेशनल रैंप वॉक ट्रेनर के अंड्रर में हुई है। उनको इसका पूरा क-ख-ग सिखाया गया है। इस वजह से उनको शो स्टॉपर बनने का प्रत्साव दिया गया था। उन्होंने भी शो के दौरान अपनी पर्सनालिटी दिखाने की ठान ली थी। वह केवल वॉक करके नहीं निकलना चाहते थे। इस वजह से उन्होंने कुछ डांस मूव्ज भी दिखाए। शुरू में वह काफी नवर्स थे कि फैशन वीक में लोगों को यह कैसा लगेगा, लेकिन शुक्र है कि सबको यह अच्छा लगा. उनका यह अनुभव काफी सुखद रहा है।

नागपुर में जन्मे रतन प्रताप ग्रेजुएट करने के बाद मुंबई आ गए थे। उनका कहना है कि स्कूलिंग के समय से उनको स्टेज से प्यार हो गया था। चाहे उन्हें डांस या अभिनय करना हो या होस्ट करना हो। उन्होंने यह भी कहा कि वह भले ही इसमें इतने अच्छे नहीं थे लेकिन उनको स्टेज पर लोगों के सामने परफॉर्म करने में मजा आजा था। पुणे में बिजनसे एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया।

रतन प्रताप ने डांस शो इंडिया डांस वीक को भी होस्ट किया है। वर्ष 2019 में उनको स्टारलाइट एक्सीलेंस अवार्ड में ‘बेस्ट सेलिब्रिटी एंकर 2019‘ का खिताब मिला। नवंबर 2019 में उनको वर्ल्ड पीस एंबेसडर बनाने का भी ऐलान किया जा चुका है। यह ऐलान वर्ल्ड पीसकीपरर्स मूवमेंट और द वॉकहार्ट फाउंडेशन की तरफ से किया गया था। उन्होंने कई चैट शो भी होस्ट किए हैं। इनमें एक लेट्स टॉक विद रतन प्रताप भी है। इसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की गुफ्तगूं शामिल थी। इसको एशिया के देशों में काफी पसंद किया गया था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Raftar Today
raftar today

Related Articles

Back to top button