देशप्रदेश

Murderer commits suicide in Bhondsi jail, Manager Rohit was shot by Bhima in Gurugram, was in jail for 10 months | गुरुग्राम में भीम ने मैनेजर रोहित को मारी थी गोली, 10 महीने से था जेल में

गुरुग्राम37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भीम सिंह का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

भीम सिंह का फाइल फोटो।

गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद इंजीनियर रोहित शर्मा के हत्यारोपी हिलालपुर निवासी भीम राघव (28) ने आत्महत्या कर ली। उसका शव बाथरूम के रोशनदान से लटका मिला। जेल प्रशासन की सूचना के बाद सोहना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।

गुरुग्राम में निर्माणाधीन दिल्ली मुम्बई हाईवे पर इंजीनियर की 23 फरवरी को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में भीम सिंह निवासी गांव हिलालपुर, थाना रोजकामेव, जिला नूंह मेवात को गिरफ्तार किया था। वह इसके बाद से ही भोंडसी जेल में बंद था। अब उसने जेल की बैरक नंबर चार के बाथरूम के रोशनदान से झूल कर सुसाइड कर लिया।

भीम ने चद्दर फाड़ कर फंदा बनाया था। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस ने जेल से शव को कब्जे में लेकर गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसका पोस्टमॉर्टम किया गया।

भीम राघव ने इंजीनियर रोहित को इसलिए मारा था कि उसने प्लांट से चोरी करते पकड़ लिया था। भीम पहले टैक्सी चलाने का काम करता था, लेकिन लॉकडाउन में उसका कामधंधा चौपट हो गया। जिसके बाद वह चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा।

23 फरवरी की रात वह सोहना-पलवल सड़क मार्ग पर बन रहे मुंबई हाईवे का निर्माण करने वाली एपको इंफ्राटेक कंपनी के गांव सांचौली के पास बने प्लांट पर चोरी करने की नीयत से गया था लेकिन देर रात में भी वहां मौजूद कंपनी के मैनेजर रोहित शर्मा ने उसको देख लिया था।

दो माह पहले राव सिंह ने जेल में की आत्महत्या
दो महीने पहले गुरुग्राम की भोंडसी जेल में चार हत्याओं के आरोपी रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह ने भी आत्महत्या कर ली थी। खुद के बेटे की बहू और किराएदार के परिवार की हत्या में जेल में बंद था। मरने वालों में राव राय सिंह के बेटे की बहू 35 वर्षीय सुनीता यादव के अलावा उसी के मकान में रहने वाले 40 वर्षीय कृष्ण तिवारी, उसकी पत्नी 34 वर्षीय अनामिका और 6 साल की बेटी सुरभि शामिल थी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button