नोएडाअथॉरिटीआम मुद्देगौतमबुद्ध नगरटॉप न्यूजताजातरीनप्रशासन

Noida Authority News : नोएडा सेक्टर–94 से 127 तक चला “मेगा निरीक्षण अभियान”!, मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ लोकेश एम ने सड़क, लाइट, हरियाली, सुरक्षा और सफाई पर दिए ताबड़तोड़ निर्देशशहर को मिलेगा नया लुक, गलियों से लेकर एक्सप्रेसवे तक बड़े सुधारों की तैयारी शुरू!

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा 8 दिसंबर 2025 को सेक्टर–94 से लेकर सेक्टर–127 तक एक बड़े पैमाने पर निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह दौरा मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदया के नेतृत्व में हुआ, जिसमें महाप्रबंधक श्री 100के ओझा, उप महाप्रबंधक (सिविल) श्री विवेक रावल, निदेशक (उद्यान) श्री आनंद मोहन, विशेष कार्याधिकारी श्री इन्द्र प्रकाश सिंह, सहायक सिविल अधिकारी विजय रावल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पूरे क्षेत्र का निरीक्षण चरण–दर–चरण किया गया और जहां कमी, गड़बड़ी या सुरक्षा संबंधित खामियां मिलीं—वहीं मौके पर तुरंत सुधार के निर्देश भी दे दिए गए। इस दौरे में सड़क निर्माण, हरियाली, स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक सर्कुलेशन, अवैध अतिक्रमण, रिलेफ—रिफ्लेक्टर लगाने, पेडों की कटिंग, पार्क विकास और नालों की सफाई जैसे कई बड़े मुद्दों पर कार्रवाई का आदेश दिया गया।

काली मंदिर कुएं के पास आवागमन सुगम करने के आदेश

प्रवेश मार्ग पर रोशनी और सौंदर्यीकरण का विशेष निर्देश

निरीक्षण के दौरान सबसे पहले काली मंदिर कुएं की ओर जाने वाले मार्ग का हाल देखा गया। यहाँ प्रवेश द्वार पर अंधेरा रहने से सुरक्षा जोखिम की आशंका बनी रहती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने तुरंत:

प्रवेश द्वार पर आकर्षक फैंसी स्ट्रीट लाइटें लगाने,

सड़क की सफाई और सौंदर्यीकरण करने,

तथा स्थल को अधिक आकर्षक और सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। साथ ही यहाँ से जुड़े क्षेत्र में बरगद और बबूल के पुराने पेड़ों की कटाई कर मार्ग को खुला व बेहतर बनाने का आदेश भी जारी किया गया।

सेक्टर–94 एवं 95 में सड़क सुधार, रिफ्लेक्टर टेप और हाई-मास्ट लाइट लगाने का निर्देश

निरीक्षण में यह पाया गया कि सेक्टर–94 में बनी सड़कें रात में काफी अंधेरी रहती हैं। इस कारण हाई-मास्ट लाइट,

रिफ्लेक्टर टेप,

तथा फैंसी LED स्ट्रीट लाइट

लगाने का निर्देश दिया गया ताकि रात के समय आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।

सेक्टर–94 गोलचक्कर का रिडिज़ाइन और श्मशान घाट वाली सड़क का नया Alignment तय

निरीक्षण दल सेक्टर–94 गोलचक्कर पहुँचा, जहाँ सड़क संकीर्ण और अनियोजित मिली।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने:

गोलचक्कर का पुनः डिज़ाइन,

सड़क का सुधारीकरण,

तथा श्मशान घाट के समीप बनने वाली नई सड़क का Alignment ठीक कर ट्रैफिक सुगम करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने और संबंधित लोगों को नोटिस देने का आदेश भी जारी हुआ।

पेड़ों की भारी कटिंग का आदेश — 125, 126, 127 में हरी पट्टी की बड़े स्तर पर सफाई

सेक्टर–125, 126 और 127 में पेड़ों की बढ़ी हुई शाखाएं ट्रैफिक और लाइटिंग को बाधित कर रही थीं। निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि कई स्थान अत्यधिक घने और अनियंत्रित पेड़ों से घिरे हुए थे।

इस पर सभी पेडों की ट्रिमिंग,

सूखे/गिरे पेड़ों को हटाने,

नए पौधों के रोपण का निर्णय लिया गया। कई जगह पेड़-पौधे गायब मिले, जिन्हें पुनः लगाए जाने का आदेश दिया गया।

सेक्टर–125 के काली नदी के किनारे 50 मीटर ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट का विस्तार

पार्किंग और फुटपाथ भी विकसित होंगे

काली नदी के पास विकसित किए जा रहे 50 मीटर वाइड प्रोजेक्ट में कई सुधारों की आवश्यकता पाई गई।
यहाँ बेहतर पैदल मार्ग,

पार्किंग,

हरियाली व लैंडस्केपिंग

को और सुदृढ़ करने का निर्देश जारी किया गया।

एक्सप्रेसवे के समानान्तर 45 मीटर सड़क पर रिफ्लेक्टर और फुटपाथ का सुधार

यह क्षेत्र नोएडा के सबसे व्यस्त इलाकों में आता है।
निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे रिफ्लेक्टर लगाने,

फुटपाथ के टूटे हिस्सों को तुरंत रिपेयर करने,

और प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया गया।

एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने नाले पर पैदल राहगिरों का रास्ता फिर से बनेगा

एसएफआरसी कवर गायब — नए कवर लगाने के आदेश

एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने नाले पर रखे एसएफआरसी कवर कई जगह गायब मिले, जिससे पैदलयात्रियों की सुरक्षा खतरे में थी।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने नाले को पुनः कवर्ड करने,

और सुरक्षित फुटपाथ विकसित करने का आदेश दिया।

कई स्थानों पर अतिक्रमण – फुटपाथ खाली कराने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई फुटपाथों पर स्ट्रीट वेंडर्स और दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था।

इससे पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही थी।

इस पर तत्काल फुटपाथ खाली कराने के निर्देश जारी किए गए।

सेक्टर–125–126 गोलचक्कर के पास अवैध साइकिल स्टैंड हटेंगे

विज्ञापन बोर्ड भी हटाने का आदेश

जहाँ–जहाँ फुटपाथों पर अनधिकृत साइकिल स्टैंड या बोर्ड लगे मिले, उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही सेक्टर–125 में एक्सप्रेसवे के समानांतर सड़क पर स्ट्रीट लाइटें लगाने और उन्हें सेक्टर–127 तक कनेक्ट करने का आदेश दिया गया।

मेपल स्कूल के सामने बीओटी द्वारा बने टॉयलेट पर निर्देश —साफ-सफाई और टाइल्स मरम्मत जल्द होगी

मेपल स्कूल के सामने बने टॉयलेट की स्थिति देखकर:

इंटीरियर और एक्सटीरियर की मरम्मत,

टाइल्स और पेंटवर्क सुधार,

सुगंधित सिस्टम लगाने

जैसे कार्यों का निर्देश दिया गया।

कुल मिलाकर—नोएडा के इस पूरे बेल्ट में बड़े बदलाव की तैयारी!

इस विस्तृत निरीक्षण अभियान ने साफ कर दिया कि नोएडा प्राधिकरण अब सड़क सुधार, ट्रैफिक मैनेजमेंट, हरियाली, रोशनी, सुरक्षा
को अगले स्तर तक ले जाने की तैयारी में है।

सेक्टर–94 से लेकर 127 तक फैले इस बडे क्षेत्र में किए जाने वाले सुधार आने वाले महीनों में शहर की तस्वीर पूरी तरह बदल देंगे।

प्रमुख बदलाव एक नजर में

नई सड़कें और बेहतर Alignment

हाई-मास्ट लाइट और LED फैंसी लाइटें

पेड़ों की बड़ी ट्रिमिंग

फुटपाथों की मरम्मत

नाले पर नए कवर

अवैध अतिक्रमण हटेगा

स्ट्रीट लाइटों की नई श्रृंखला

रिफ्लेक्टर टेप और रोड सेफ्टी सुधार

सौंदर्यीकरण और ग्रीन बेल्ट सुधार

स्कूल व यूनिवर्सिटी क्षेत्र में सुरक्षा सुधार

रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button