देशप्रदेश

Missing teenager murdered with a sharp weapon, eyes also broken | लापता किशोर की धारदार हथियार से वार कर हत्या, आंख भी फोड़ी

नई दिल्ली19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
orig origorigmudre16028859601608846724 1 1639768779

विजय विहार इलाके में 13 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गयी। वह दो दिन से लापता था, जिसकी लाश अर्धनग्न हालत में मिली। शुक्रवार सुबह एक जर्जर मकान से शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पहचान छुपाने के लिए उसकी आंख फोड़ दी गई थी। सिर को पत्थर से कुचलने की कोशिश की गई। पुलिस ने बताया मृतक किशोर की पहचान 13 वर्षीय रवि के तौर पर हुई, जो विजय विहार इलाके में रहता था।

वह 15 दिसंबर से लापता था, जिसके गायब होने की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे विजय विहार थाना पुलिस को सूचना मिली थी, जिसमें बताया गया इलाके में स्थित जर्जर पड़े लाल क्वार्टर इमारत की दूसरी मंजिल पर बने एक मकान में रवि नामक किशोर का शव पड़ा हुआ है। शव पर धारदार हथियार से जख्म के निशान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Raftar Today
raftar today

Related Articles

Back to top button