राजनीतिउत्तर प्रदेशगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडादेश

BJP Organisation News : भाजपा स्थापना दिवस पर राष्ट्र सेवा का संकल्प, ग्रेटर नोएडा मंडल में बूथ स्तर तक पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, कार्यकर्ताओं में भरा जोश और विश्वास

अरुण सिंह ने कहा, “अब देश में ‘कागज दिखाओ, फिर दावा करो’ की नीति चलेगी। वक्फ बोर्ड की मनमानी अब नहीं चलेगी। जनता को उसके अधिकार दिलाना हमारी प्राथमिकता है।”


रफ़्तार टुडे, ग्रेटर नोएडा।
भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस पर ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रवाद, सेवा और संगठन के मूल मंत्रों के साथ एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दिनांक 7 अप्रैल 2025 को सेक्टर 151 स्थित जेपी अमन के क्लब हाउस में बूथ संख्या 713 पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ऐतिहासिक जोश के साथ यह दिन मनाया। इस विशेष अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद माननीय श्री अरुण सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

भारत माता के जयकारों से गूंजा आयोजन स्थल

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए जयकारे, नारों और देशभक्ति गीतों से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति में रंगा रहा।

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

अपने संबोधन में अरुण सिंह ने भाजपा के स्थापना दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को गठित भारतीय जनता पार्टी आज जन-जन की पार्टी बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने एक वैचारिक आंदोलन को प्रशासनिक परिवर्तन में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 की समाप्ति, राम मंदिर का निर्माण, नागरिकता संशोधन अधिनियम और वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन जैसे निर्णय भाजपा की वैचारिक स्पष्टता और जनहित की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

JPEG 20250407 170918 3241725700594013640 converted
ग्रेटर नोएडा मंडल में बूथ स्तर तक पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह

अरुण सिंह ने कहा, “अब देश में ‘कागज दिखाओ, फिर दावा करो’ की नीति चलेगी। वक्फ बोर्ड की मनमानी अब नहीं चलेगी। जनता को उसके अधिकार दिलाना हमारी प्राथमिकता है।”

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा के गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतम बुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा, एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा, दादरी विधायक का सुपुत्र दीपक नगर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया।

महेश शर्मा बोले: भाजपा कार्यकर्ता नहीं, आंदोलन के सिपाही

अपने वक्तव्य में डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जो अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण आज इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक सदस्य एक आंदोलनकारी है, जो समाज में बदलाव लाने का माध्यम बनता है।

श्रीचंद शर्मा ने दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश

एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीढ़ बताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से होती है। हमें प्रत्येक घर तक भाजपा के विचार और सरकार की योजनाओं को पहुँचाना होगा।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सेवा और समर्पण का मंत्र दोहराया

अभिषेक शर्मा ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता सेवा और समर्पण के भाव से जनता के बीच जाए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुँचाए। उन्होंने कहा कि यही सच्चा राष्ट्रवाद है — जनसेवा और राष्ट्र निर्माण।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने भरा उत्साह

इस कार्यक्रम में भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता जैसे धर्मेंद्र कोरी, सुभाष भाटी, सतेन्द्र नागर, दीपक नागर, कर्मवीर आर्य, अर्पित तिवारी, वीरेंद्र भाटी, रवि जिंदल, अरुण प्रधान, महेश शर्मा, नवीन भाटी, अमन कौशिक, नीतीश भाटी, राजेश शर्मा, संजय चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और भाजपा गीत गाकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई।

JPEG 20250407 170918 1715147006060922746 converted
ग्रेटर नोएडा मंडल में बूथ स्तर तक पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह

स्थापना दिवस बना राष्ट्रवादी ऊर्जा का उत्सव

कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि संकल्प था — राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा, और संगठन विस्तार का संकल्प। ग्रेटर नोएडा मंडल के इस आयोजन में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की प्रथम पंक्ति में लाकर पार्टी ने यह संदेश दिया कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है।


#BJP #BJP45Years #BoothSammelan #ArunSingh #GreaterNoidaNews #RaftarToday #YogiAdityanath #MaheshSharma #BJPGautamBuddhNagar #JPAManSector151 #ModiGovernment #Rashtravad #BJPFoundationDay #BoothKaryakarta #NayaBharat #BJPKaParivar #OneNationOneMission


रफ़्तार टुडे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaEh0Ns9W8EO1GsTHL2D

हमें ट्विटर (X) पर फॉलो करें:
https://twitter.com/RaftarToday


रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button