स्वास्थ्य

शंघाई में सख्‍त लॉकडाउन,डेल्टाक्रान ने मचाई तभाई, कोरोना की नई स्‍टेज पर WHO इंडिया को इशारा?..

नई दिल्ली, रफ्तार टुडे । चीन के शहर शंघाई में सख्‍त लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहां डेल्टाक्रान ने तभाई मचा रखी है। कोरोना की नई स्‍टेज पर WHO इंडिया,यूरोप और पूर्वी एशिया में नई गाइडलाइन जारी किए हैं। यूरोप और पूर्वी एशिया में कोरोना वायरस की लहर धीमी पड़ती नहीं मालूम पड़ रही। चीन के शंघाई में दो स्‍टेज में लॉकडाउन किया गया है। 2.6 करोड़ से ज्‍यादा आबादी वाले शहर में अब नौ दिन तक टेस्टिंग बढ़ा दी जाएगी।

यूरोपीय देशों में कोविड केसेज में उछाल जारी है। दोनों जगह ओमीक्रोन का सब-वेरिएंट BA.2 ही बढ़ते मामलों की वजह है। इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्थाली बेनेट कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, भारत में महामारी अब लगातार कमजोर पड़ रही है। सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, ओवरऑल रिकवरी रेट 98.75% तक पहुंच गया है। इस बीच, सूत्रों के हवाले से खबर है कि कोविड वाली कॉलर ट्यून जल्‍द बंद कर दी जाएगी।

चीन एक बार फिर कोरोना कहर से जूझ रहा है। सोमवार को उसने अपने सबसे बड़े शहर शंघाई के बड़े हिस्से में लॉकडाउन लगा दिया। इसके साथ ही शहर में बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।पूडोंग फाइनेंशिल डिस्ट्रिक्ट है। शंघाई में लॉकडाउन के दूसरे चरण में शहर को विभाजित करने वाली हुआंगपु नदी के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार से पांच दिन का लॉकडाउन होगा।

प्रशासन के मुताबिक लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना होगा और लोगों को घरों में रहना होगा। बाहरी संपर्क बंद करने के लिए किसी भी वस्तु या सामान की डिलीवरी को चेकपॉइंट पर छोड़ दिया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक कारोबार को छोड़कर सारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे।

चीन में मार्च में अब तक 56 हजार से ज्यादा कोरोना केस मिले हैं। इनमें से सबसे ज्यादा उत्तर पूर्वी प्रांत जिलिन में मिले हैं। हालांकि, शंघाई में अब तक सबसे कम केस मिले हैं। बता दें कि चीन ने पहले भी कोविड-19 पर तेजी से काबू किया था। वह ‘जीरो कोविड नीति’ पर अमल करता है, इसलिए कड़े कदम उठाकर महामारी पर तेजी से काबू किया जाता है।

Related Articles

Back to top button