आम मुद्दे

Dharampal Singh: कौन हैं धर्मपाल सिंह, जो यूपी में संभालेंगे BJP के संगठन महामंत्री का जिम्मा? धर्मपाल सिंह लेंगे सुनील बंसल की जगह

लखनऊ, रफ्तार टुडे। सुनील बंसल के प्रमोशन के बाद बीजेपी ने यूपी में संगठन महामंत्री का जिम्मा धर्मपाल सिंह को सौंपा है। सैनी समाज से आने वाले धर्मपाल पर अब सबकी निगाहें टिक गई हैं।

धर्मपाल भी सुनील बंसल की तरह एबीवीपी बैकग्राउंड से आते हैं. लंबे समय तक धर्मपाल सिंह का एबीवीपी में काम करने का अनुभव है। वह पिछले पांच साल से झारखंड में बीजेपी के संगठन महामंत्री हैं। इसके साथ ही वह संगठन में माइक्रो मैनेजमेंट वाले संगठन मंत्री की पहचान रखते हैं।

सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद धर्मपाल सिंह अब उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि इस बात की चर्चा तो कई हफ्तों से थी कि सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश के दायित्व से मुक्त किया जाएगा, लेकिन उनकी जगह कौन लेगा, इस पर कोई कयास नहीं लगाए जा रहे थे। अब सभी की निगाहें धर्मपाल सिंह पर टिक गई हैं कि क्या वह सुनील बंसल के उस सफल सांगठनिक विरासत को आगे ले जा पाएंगे? क्या जीत का वही फार्मूला उत्तर प्रदेश में दोहरा पाएंगे?

जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की वह चिट्ठी जारी हुई, जिसमें धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश का नया संगठन महामंत्री बनाए जाने का ऐलान किया गया, वैसे ही उत्तर प्रदेश में सभी इस बात को जानने को उत्सुक दिखे कि आखिर ये धर्मपाल सिंह है कौन?

एक बार फिर बीजेपी ने एबीवीपी के संगठन कौशल पर दांव लगाया है। धर्मपाल सिंह भी सुनील बंसल की तरह एबीवीपी बैकग्राउंड से आते हैं। लंबे समय तक धर्मपाल सिंह का एबीवीपी में काम करने का अनुभव है। वह 2017 से झारखंड में बीजेपी के संगठन महामंत्री हैं। मूल रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले धर्मपाल सिंह, सैनी बिरादरी से आते हैं जो कि उत्तर प्रदेश में और खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओबीसी की बड़ी प्रभावी जाति है

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button