प्रदेश
Trending

गौतमबुद्ध नगर सीट सटोरियों की पहली पसंद, भाजपा से डॉ महेश शर्मा की जीत पक्की? वेस्ट यूपी से भाजपा को जीता रहे हैं सटोरिए

भाजपा के डॉ महेश शर्मा की जीत पर कम भाव और बसपा से राजेंद्र सोलंकी, व सपा और कांग्रेस गंठबंधन से महेंद्र नागर की जीत पर ज्यादा भाव

सट्टा बाजार में गाजियाबाद, नोएडा दादरी, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की सीट भाजपा के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही है। पश्चिमी यूपी में लोकसभा सीट पर भाजपा मजबूत स्थिति में है।

नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ, रफ्तार टुडे। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है। वहीं सट्टा बाजार गरम हो रहा है कल 19 था 26 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर पहले चरण, तथा द्वितीय चरण का मतदान है। इन सीटों में गौतम बुद्ध नगर की लोकसभा पर सबसे जोरदार सट्टा लगा हुआ है। ग्रेटर नोएडा में सट्टा बाजार महारथियों ने भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा 85 पैसे और बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी पर 4.80 पैसे और सपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर 5 रूपये का सट्टा लगाया है। सट्टा मार्केट में जिस पर सबसे कम पैसा लगता है उसी की जीत पक्की होती है। इस तरह से गौतम बुध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा की जीत सट्टा मार्केट में लोकसभा सीट को निकालते हुए दिख रहे हैं।

दूसरी ओर गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग पर 2.20 पैसे लगाए हुए तो कांग्रेस प्रत्याशी डोली शर्मा पर 2.60 का भाव चल रहा है। उसे यह साफ है कि गाजियाबाद पर भी कांटे की टक्कर है लेकिन भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग फेवरेट बने हुए है। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी भी जीतती हुई दिखाई दे रही है सट्टे बाजार में उनकी जीत पर 1.10 पैसे भाव लगा हुआ है जबकि सपा और गठबंधन और बसपा प्रत्याशी कहीं भी ठिकते हुए नजर नहीं आ रहे हैं उनके भाभी 3.60 पैसे और ₹3.80 पैसे ला रही है सट्टे बाजार की कीमत।

मेरठ लोकसभा की बात की जाए तो उनमें कड़ी टक्कर दिख रही है फिर भी अरुण गोविल (राम) की भूमिका से प्रसिद्ध भगवान राम की भूमिका निभाने वाले भाजपा प्रत्याशी मेरठ से आगे चल रहे है। और उनसे कोई भी प्रत्याशी आसपास खड़ा भी नहीं दिख रहा है। मेरठ से भाजपा प्रत्याशी पर 1. 50 पैसे और बसपा प्रत्याशी पर पर 4 रुपए 10 पैसे का भाव लगा हुआ है। वही सपा प्रत्याशी पर ₹4 का भाव चल रहा है।

सट्टा बाजार में गौतमबुध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, पूरे पश्चिम यूपी की सीट भाजपा के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button