नई दिल्ली8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री बीबी गुरुंग के बेटे उज्ज्वल गुरुंग का आईफोन पुलिस ने ढूंढ निकाला। वह एक कैब में छूट गया था। यह तब हुआ जब वह साकेत से निजामुद्दीन एक्यूप्रेशर सैशन में आये थे। यह पता चलने पर उन्होंने उबर ड्राइवर को कॉल कर अपने फोन को गाड़ी में छूट जाने की बात कही। ड्राइवर ने फोन गाड़ी में होने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद उज्ववल गुरुंग ने अपनी पत्नी सुधा गुरंग को कॉल कर जानकारी दी। उस वक्त सुधा गुरुंग सेंट्रल डिस्ट्रक्ट में आई हुई थी।
उज्ज्वल का आईफोन सुधा गुरुंग के टैब से अटैच था, जिसने अपने टैब के आई क्लाउड पर उस फोन की अंतिम लोकेशन चैक की। वह सफदरजंग में आई। सुधा ने अपने आस पास गूगल पर सबसे करीबी पुलिस स्टेशन को सर्च किया। इसके बाद वह कमला मार्किट पुलिस स्टेशन पहुँच गयी। सुधा गुरुंग ने थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। उन्होंने थाने के साइबर एक्सपर्ट हवलदार को मामले की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद हवलदार ने कैब चालक से लगातार संपर्क बनाये रखा। तकरीबन एक घंटे की मेहनत के बाद कैब चालक ने मोबाइल उसकी कैब में होने की बात स्वीकार करवा ली।