सूरजपुर जिला कोर्टगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडा

Breaking News : “बार का सम्मान सर्वोपरि, क्योंकि बार से ही सीखा न्याय में ईमानदारी का पाठ”, न्यायमूर्ति अजीत कुमार, चैंबर निर्माण और अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए हाई कोर्ट स्तर पर सहयोग का बड़ा आश्वासन

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के सभागार में शुक्रवार को आयोजित भव्य अभिनंदन समारोह ने अधिवक्ता समाज और न्यायपालिका के रिश्ते को नई ऊंचाई दी। कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति एवं जनपद के प्रशासनिक जज अजीत कुमार बतौर मुख्य अतिथि पधारे। वहीं जिला जज मलखान सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ताओं की प्रमुख समस्याओं – विशेषकर चैंबर निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं – से न्यायमूर्ति को अवगत कराया। जिस पर प्रशासनिक जज ने हाईकोर्ट स्तर पर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

अधिवक्ताओं का भव्य स्वागत और 15 सूत्रीय मांग पत्र

न्यायमूर्ति अजीत कुमार के स्वागत में पूरा सभागार गूंज उठा। वरिष्ठ, युवा और महिला अधिवक्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन ने एक 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

सबसे प्रमुख मांग रही – विनिमय के आधार पर चैंबर निर्माण हेतु भूमि का आवंटन। साथ ही, कमर्शियल कोर्ट, लारा कोर्ट, सीबीआई कोर्ट और करप्शन कोर्ट को जिला न्यायालय परिसर में स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया।

उपभोक्ता फोरम को जिला न्यायालय परिसर से जोड़ने के लिए रास्ता खोलने की अपील की गई। महिला अधिवक्ताओं के लिए क्रेच और महिला बार रूम बनाने की अनुमति की भी मांग हुई।

न्यायमूर्ति अजीत कुमार का प्रेरणादायी संबोधन

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भावुक अंदाज में कहा “मैं भी अधिवक्ता रहा हूं और बार की गरिमा को भलीभांति समझता हूं। मेरे लिए बार का सम्मान सर्वोपरि है। क्योंकि मैंने भी अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से ही न्याय में ईमानदारी का पाठ सीखा है।”

उन्होंने अधिवक्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि “कोई भी कदम उठाने से पहले एक अधिवक्ता को अपने कोट और बैंड के सम्मान के बारे में जरूर सोचना चाहिए। बार और बेंच की गरिमा इसी से जुड़ी है।”

तुरंत लिए गए अहम फैसले और दिए आश्वासन

न्यायमूर्ति ने इस मौके पर कुछ त्वरित निर्णय और आश्वासन भी दिए उपभोक्ता फोरम के लिए जिला न्यायालय परिसर से तुरंत रास्ता खोलने का आदेश।

महिला अधिवक्ताओं के लिए क्रेच और महिला बार रूम का काम आगे बढ़ाने का वादा। चैंबर निर्माण के लिए हाई कोर्ट स्तर से हर संभव सहयोग का आश्वासन। कमर्शियल, लारा और करप्शन कोर्ट के लिए इंटीग्रेटेड कोर्ट कंपाउंड योजना के तहत शासन को प्रस्ताव भेजने का वचन।

भव्य अभिनंदन समारोह इस बात का प्रतीक रहा कि जब अधिवक्ता समाज संगठित होकर अपनी समस्याएं सामने रखता है तो न्यायपालिका भी उनका सम्मान करते हुए समाधान की दिशा में कदम बढ़ाती है। न्यायमूर्ति अजीत कुमार के प्रेरणादायी शब्द और आश्वासन अधिवक्ताओं के लिए नई ऊर्जा और उम्मीद लेकर आए।

अधिवक्ताओं की एकजुटता और गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में अधिवक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र नागर, राजीव तौंगड़, प्रमोद वर्मा, रामशरण नागर, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमराज पथिक, ब्रह्म सिंह नागर, जगदीश भाटी, राकेश वर्मा, राकेश गौतम, प्रदीप भारती, बलबीर सुमन, जगत पाल भाटी समेत कई वरिष्ठ चेहरे मौजूद रहे।

पूर्व सचिव रेशराम चैधरी, अजीत भाटी, रविदत्त कौशिक, सुंदर भाटी, मुकेश कर्दम, प्रमोद शर्मा, श्याम सिंह भाटी, कपिल शर्मा, सतीश भाटी, नीरज भाटी, के के भाटी, सुशील शर्मा, विशाल नागर, परमानंद कौशिक, अमित भाटी, कृष्ण भाटी, प्रिंस भाटी, सचिन भाटी, हरीश बैसोया, मोहित भाटी, अरूण नागर, नीरज सुनपुरा, हेमंत राघव, ललित मावी, निशांत शर्मा, अंकुश शर्मा, शिवा त्यागी, रोहित ठाकुर, हर्ष शर्मा, निशांत मावी,अनिल गढ़ी, गंगेलाल यादव, अरविंद अंधेल, महेश गुप्ता, यशवीर नागर, मुज्जमिल खां, इंशाद अली, मनोज भाटी, रोहित भाटी, विपिन भाटी आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

युवा अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर स्वागत में भाग लिया। अजीत नागर ने कार्यक्रम का संचालन किया और पूरे आयोजन में अनुशासन और ऊर्जा का समावेश बनाए रखा।


अधिवक्ताओं की आवाज़ को मिला मंच

इस कार्यक्रम ने साफ कर दिया कि अधिवक्ताओं की एकता और आवाज अब पहले से अधिक मजबूत है। न्यायमूर्ति अजीत कुमार की उपस्थिति ने न केवल अधिवक्ताओं का मनोबल बढ़ाया, बल्कि “बार और बेंच” के रिश्ते को और प्रगाढ़ किया।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button