देशप्रदेश

Upgraded Corporation’s schools into Nigam Pratibha Schools | निगम के विद्यालयों को निगम प्रतिभा विद्यालयों में किया अपग्रेड

नई दिल्ली19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अधीन आने वाले सभी निगम विद्यालयों को निगम प्रतिभा विद्यालयों में अपग्रेड करने की अग्रिम स्वीकृति दे दी है। इसके अन्तर्गत पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 124 निगम प्रतिभा विद्यालय में अतिरिक्त अंग्रेजी माध्यम के अनुभागों को जोड़ने और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शेष 230 स्कूलों में भी कक्षा पहली से पांचवी तक अंग्रेजी मीडियम सेक्शन खोल कर उन्हें निगम प्रतिभा विद्यालयों में अपग्रेड कर दिया जायेगा।

इस संबंध में महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया कि अब से सभी निगम स्कूलों को पूर्वी दिल्ली नगर निगम प्रतिभा विद्यालय के नाम से जाना जायेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान कई निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है और बहुत से माता-पिता अपने बच्चों को पूर्वी दिल्ली नगर निगम के प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग पूर्वी निगम के स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के अधिक सेक्शन खोलने की मांग कर रहें है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button