देशप्रदेश

Two accused of gang rape case arrested in Harinagar | हरिनगर में गैंगरेप केस के दो आरोपी अरेस्ट

नई दिल्ली14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हरिनगर इलाके में हुई गैंगरेप की वारदात के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस कार को भी जब्त कर लिया गया है, जिसमें इस वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपियों को रणहौला इलाके से दबोच लिया गया। आरोपी विनीत उर्फ बबलू केबल का काम करता है। वहीं सागर पेंटर है। दोनों रणहौला इलाके के ही रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक 27 दिसंबर की तड़के तीन एक महिला ने सागरपुर इलाके में कार सवार लोगों से लिफ्ट मांगी।

आरोपियों ने महिला के साथ कार में ही गलत काम करना शुरु कर दिया था। इसके बाद वह उसे निहाल विहार इलाके में सुनसान जगह ले गए, जहां कार के अंदर ही रेप किया गया। इसके बाद आरोपी उसे निहाल विहार इलाके में ही छोड़ फरार हो गए थे। इस घटना की सूचना पुलिस को तड़के करीब पांच बजे मिली थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला पति से झगड़ा करने के बाद महिला मायके जाने के लिए घर छोड़कर आ गई थी।

इस घटना के सामने आने पर मुकदमा किस थाने में दर्ज किया जाए, इसके पीछे विवाद उत्पन्न हो गया। सागरपुर, हरिनगर और निहाल विहार थाने की इसे लेकर आपस में उलझ गई। बाद में पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा हरि नगर थाने में ही दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने महिला को कार में बिठाए जाने से लेकर सीन ऑफ क्राइम वाले पूरे रुट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की, जिसके बाद कार की पहचान होने पर पुलिस आखिर में आरोपियों तक पहुंच गई।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button