आम मुद्दे

जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की विफलता बतानी होगी, लगातार बढ़ रही है डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस आदि दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमत- सुधीर भाटी

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की एक बैठक सूरजपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला महासचिव सुधीर तोमर ने किया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने आप पर भरोसा जताते हुए जिले में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी आपके कंधो पर दी है, जिसके लिए आप सभी पदाधिकारी समाजवादी पार्टी की की नीतियों को जनता के बीच प्रचार प्रसार कर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों से देश एवं प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी से हाहाकार मचा हुआ है। डीजल,

सभी पदाधिकारी समाजवादी पार्टी की की नीतियों को जनता के बीच प्रचार प्रसार कर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें पेट्रोल, रसोई गैस आदि दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमत लगातार बढ़ रही है। जिस कारण आम आदमी अपनी आजीविका चलाने में असमर्थ हो रहा है। देश में बढ़ती बेरोजगारी एक बड़ा चिंता का विषय है। हमें जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की विफलता बतानी होगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से सुधीर तोमर, सुरेंद्र नागर, कृष्णा चौहान, मेहंदी हसन, अमित रोनी, अवनीश भाटी, मिंटी खारी, सुदेश भाटी बीडीसी, रोहित मत्ते गुर्जर, राजेश रोही, विकास भनौता, सुमित पंडित, विजय नागर, अली गजनफर, वकील सिद्दीकी, विक्रम टाइगर, हरीश छोकर, नितिन नागर, आजाद नागर, सतेंद्र नागर, लखन जाटव, यशपाल भाटी, रोहिन गौतम, रिजवान, राजवीर मावी, बालेश्वर बाल्मीकि, गौरव यादव, पवन जोगी, ऋषिपाल छौकर, प्रमोद कुमार, दलमीर खान, शादाब सलमानी, कादिर साबरी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Gaurav sharma
Raftar

Related Articles

Back to top button