आम मुद्दे

Shelly Oberoi कौन है शैली ओबरॉय ? यहां जानिए उनकी पूरी कहानी

दिल्ली, रफ्तार टुडे। दिल्ली नगर निगम के लिए मेयर का चुनाव संपन्न हो चुका है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबरॉय दिल्ली की मेयर बनी है। उन्होंने 15 सालों से दिल्ली नगर निगम की गद्दी पर काबिज भाजपा से यह सीट झटकी है। शैली ओबरॉय कौन है और वह दिल्ली नगर निगम की गद्दी तक कैसे पहुंची, यहां जानें उनकी पूरी कहानी।

शैली ओबेरॉय 2013 में एक कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुईं थीं और 2020 तक आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं। पहली बार पार्षद के रूप में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली में भाजपा के गढ़ में जीत दर्ज की।

दिल्ली विश्वविद्यालय में एक पूर्व विजिटिंग असिस्टेंट प्रोफेसर और पहली बार पार्षद, शैली ने दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख आदेश गुप्ता के गृह क्षेत्र पूर्वी पटेल नगर से चुनाव लड़ा और अपनी प्रतिद्वंद्वी दीपाली कुमारी को 269 मतों से हराया और अब रेखा गुप्ता को हराकर मेयर चुनी गई हैं।

डीयू में प्रोफेसर रह चुकी हैं शैली

39 साल की शैली ओबेरॉय पश्चिमी दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर वार्ड की निर्वाचित पार्षद हैं। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्‍टेंट प्रोफेसर थीं। वह भारतीय वाणिज्य संघ की आजीवन सदस्य भी हैं। उन्होंने इग्नू के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से प्रबंधन अध्ययन में पीएचडी की है। उनके नाम कई पुरस्कार और सम्मान हैं जो उन्हें विभिन्न सम्मेलनों में प्राप्त हुए।

कई पुरस्कार जीत चुकी हैं शैली

ओबेरॉय विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार की जीत चुकी हैं और उन्होंने ICA सम्मेलन में स्वर्ण पदक (प्रोफेसर मनुभाई शाह पुरस्कार) भी जीता है। उन्हें “मिस कमला रानी पुरस्कार” से भी सम्मानित किया गया है और वह कॉलेज में अधिकतम नंबरों के लिए स्‍कॉलरशिप धारक भी थीं।

39 साल की शैली ओबरॉय के पिता का नाम सतीश कुमार ओबराय है। शैली दो बहन और एक भाई है, बहन का नाम मिली खन्ना और भाई का नाम तुषार ओबराय है। उन्होंने पढ़ाई लिखाई दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के जानकी देवी कॉलेज से बीकॉम तो हिमाचल विश्वविद्यालय से एमकॉम किया। इसके उन्होंने एमफिल और पीएचडी की डिग्री हासिल कर अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ाया। बिजनेस प्रबंधन के क्षेत्र में उनके कई शोध पत्र तमाम जनरल में छप चुके हैं।

Related Articles

Back to top button