JP Public School News : जेपी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 के दौरान पोषण पर खास सेशन, खिलाड़ियों को मिला फिटनेस और डाइट का मंत्र, NutriGeneious Diet & Nutritional Plan का दर्शन

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 के दौरान जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में चल रही एजुकेशन सीरीज़ का आज एक अहम और ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का विषय था – स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन और डाइट, जिसे मशहूर डॉ. शाह फहद (Sports Nutrition & Dietitian) ने संबोधित किया।
जेपी पब्लिक स्कूल का यह प्रयास खिलाड़ियों को एक नई दिशा देता है। जहां खेल और अभ्यास के साथ-साथ पोषण और फिटनेस प्रबंधन को भी बराबर महत्व दिया जा रहा है। इस प्रकार के सत्र न केवल वर्तमान खिलाड़ियों को फायदा पहुंचाएंगे बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को भी स्वस्थ और सक्षम बनाएंगे।
खिलाड़ियों के लिए विशेष मार्गदर्शन
डॉ. शाह फहद ने खिलाड़ियों को समझाया कि किसी भी एथलीट की सफलता केवल उसके अभ्यास पर निर्भर नहीं करती बल्कि उसके भोजन और पोषण पर भी उतना ही ध्यान देना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि “सही पोषण ही खेलों में लंबी दूरी तक टिके रहने की असली ताकत है।”
उन्होंने खिलाड़ियों को व्यक्तिगत स्तर पर यह जानने के लिए प्रेरित किया कि उनका शरीर किस प्रकार के भोजन से अधिक लाभान्वित होता है। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिक और प्रमाणित पोषण पद्धतियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

NutriGeneious Diet & Nutritional Plan का दर्शन
डॉ. फहद ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हर खिलाड़ी की अनुवांशिकता और शारीरिक संरचना अलग होती है, इसलिए एक जैसा डाइट चार्ट सबके लिए फायदेमंद नहीं हो सकता। उन्होंने “NutriGeneious Diet & Nutritional Plan” की अवधारणा रखते हुए यह समझाया कि खिलाड़ी का शेड्यूल, लक्ष्य और ट्रेनिंग का स्तर ध्यान में रखते हुए पोषण योजना तैयार करनी चाहिए।
जेनेटिक डेटा, ब्लड पैरामीटर और बॉडी माप का विश्लेषण करने के बाद ही सही आहार का चुनाव करना चाहिए। क्रैश डाइट या त्वरित उपायों से बचते हुए केवल एविडेंस-बेस्ड न्यूट्रिशन अपनाना चाहिए। लगातार प्रगति की निगरानी करते हुए जरूरत पड़ने पर योजना में बदलाव करना चाहिए।
डॉ. शाह फहद की योग्यता और अनुभव
सत्र के दौरान बच्चों ने डॉ. फहद की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों से भी प्रेरणा ली। वे
MSc (Nutrition & Dietetics)
Sport Nutrition Certificate – Wageningen University (Netherlands)
Science of Exercise Certification – University of Colorado (USA)
Certified Diabetes Educator
उनकी विशेषज्ञता स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन, एलीट एथलीट्स की परफॉर्मेंस एन्हांसमेंट, बॉडी कंपोज़िशन, सप्लीमेंट गाइडलाइन और प्रतियोगिता/ट्रेनिंग डाइट प्लानिंग में है।

खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने पहुंचे ओलंपियन दीपक कुमार
इस अवसर पर ओलंपियन दीपक कुमार ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सही डाइट और फिटनेस प्रबंधन से ही खिलाड़ी अपने करियर को लंबा और सफल बना सकते हैं।
प्रिंसिपल और आयोजकों का सम्मान
कार्यक्रम में जेपी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मीता भंडुला का विशेष रूप से सम्मान किया गया। साथ ही आयोजन की पूरी रूपरेखा बनाने और सफल संचालन के लिए HOD Sports एवं आयोजन सचिव नीरज सिंह की भी सराहना की गई।
पहल का उद्देश्य – विज्ञान आधारित पोषण से भविष्य के चैंपियन तैयार करना
इस सत्र का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को केवल खेलों में जीत के लिए तैयार करना ही नहीं, बल्कि उन्हें वैज्ञानिक पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और शरीर के सही उपयोग की गहरी समझ देना भी था। यह पहल खिलाड़ियों को सिखाती है कि खेल सिर्फ मैदान में ही नहीं बल्कि रसोई और डाइट प्लानिंग से भी जीते जाते हैं।
इस सत्र का विषय था – स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन और डाइट, जिसे मशहूर डॉ. शाह फहद (Sports Nutrition & Dietitian) ने संबोधित किया। जेपी पब्लिक स्कूल का यह प्रयास खिलाड़ियों को एक नई दिशा देता है। जहां खेल और अभ्यास के साथ-साथ पोषण और फिटनेस प्रबंधन को भी बराबर महत्व दिया जा रहा है।



