आम मुद्दे

नोएडा में 2 दिन बाद यदि आर्मी और पुलिस एक साथ दिखाई दे तो चौंकिएगा मत, सेना पुलिस की निगरानी में होगा नोएडा!

नोएडा, रफ्तार टुडे। नोएडा में पुलिस और आर्मी से एक साथ नजर आए तो चौंकिएगा नहीं। ब्लास्ट के संबंध में पुलिस और सेना की मदद ली जा रही है। यह एक कंट्रोल ट्रायल ब्लास्ट होगा। नोएडा सेक्टर-93ए में सुपरटेक के सियान और एपेक्स ट्विन टावर को गिराने के लिए यह ट्रायल ब्लास्ट किया जा रहा है। ट्रायल ब्लास्ट के दौरान हर तरह की सावधानी बरतते हुए पुलिस और सेना की मदद भी ली जा रही है। इस दौरान ट्विन टावर के आसपास रहने वालों को घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी गई है। यहां तक की किसी को भी अपनी बालकनी में आने की इजाजत नहीं होगी। एक्सप्लोसिव डिपार्टमेंट के ज्वाइंट चीफ कंट्रोलर की अनुमति भी मिल गई है।

सुपरटेक के सियान और एपेक्स ट्विन टावर के बेसमेंट के 4 और 14वीं मंजिल के एक पिलर में विस्फोटक लगाया जाएगा। माना जा रहा है कि यह टावर के सबसे मजबूत पिलर है। इसीलिए ट्रायल ब्लास्ट इन्हीं पिलर पर किया जा रहा है। इस ट्रायल के बाद यह भी पता चल जाएगा कि टावर को गिराने में 4 हजार किलो विस्फोटक लगेगा या उससे भी कम।

टावर को गिराने का ठेका लेने वाली अमेरिका की कंपनी इससे पहले भारत में ही मुम्बई और कोच्चि में भी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग गिराने का काम कर चुकी है। वो ट्वीन टावर को वॉटरफाल का तरीका अपनाकर तोड़ेगी। इसके लिए टावर के कॉलम, बीम और दिवारों में कई जगह छेद कर वी शेप में एक्सप्लोसिव लगाया जाएगा। इस तरीके से टावर का मलबा एक झरने से गिरने वाले पानी की तरह से नीचे आएगा। लबा टावर के अंदर की ओर गिरेगा।

एक्सपर्ट टीम दोनों टावर से 200 मीटर दूर खड़े होकर रिमोट बटन से टावर को गिराएगी।

Related Articles

Back to top button