कक्षा I और VI के विद्यार्थियों का भव्य ग्रेजुएशन समारोह
- ग्रेटर नोएडा
DWPS School News : “नन्हें कदमों से बड़े सपनों की ओर! ग्रेजुएशन डे पर बच्चों ने रचा यादगार पल—दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में जश्न का माहौल”, कक्षा I और VI के विद्यार्थियों का भव्य ग्रेजुएशन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे । ग्रेटर नोएडा स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में 18 अप्रैल 2026 को कक्षा I एवं कक्षा VI के विद्यार्थियों काग्रेजुएशन डे बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया। यह विशेष आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवनके एक महत्वपूर्ण पड़ाव की सफलता का प्रतीक बना, जहां नन्हें बच्चों से लेकर किशोर विद्यार्थियों तक ने अपनीउपलब्धियों का जश्न मनाया। “ग्रेजुएशन पोशाक में बच्चों की शानदार एंट्री” कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत समारोह से हुई, जिसके बाद ग्रेजुएशन गाउन पहने विद्यार्थियों ने आकर्षक अंदाज मेंप्रवेश किया। नन्हें–मुन्ने बच्चों की यह झलक देखकर अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरे गर्व से खिल उठे। पूरेपरिसर में खुशी, उत्साह और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला। “सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल” कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शनकिया। गीत, नृत्य और विभिन्न प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट सेबच्चों का उत्साह बढ़ाया। “प्रेरणादायक संदेश—भविष्य के लिए बढ़ाया हौसला” इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी और प्रधानाचार्य डॉ. हीमा शर्मा ने विद्यार्थियों कोप्रेरणादायक संदेश दिए। उन्होंने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए अभिभावकों और शिक्षकों केसहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से आगे बढ़नेके लिए प्रोत्साहित किया। “प्रमाण पत्र वितरण—गर्व का सुनहरा क्षण” कार्यक्रम का सबसे भावुक और गर्व भरा पल वह रहा, जब विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।यह क्षण न केवल बच्चों के लिए, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी बेहद खास रहा। “यादगार पल, उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम” यह ग्रेजुएशन डे केवल एक समारोह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक बना। दिल्लीवर्ल्ड पब्लिक स्कूल का यह आयोजन दर्शाता है कि विद्यालय शिक्षा के साथ–साथ विद्यार्थियों के आत्मविश्वासऔर व्यक्तित्व विकास पर भी समान रूप से ध्यान देता है।
Read More »
