Arya fashions
- गौतमबुद्ध नगर
BIG News : लेबर स्ट्राइक के बीच आर्य फैशन्स की पहल, जागरूकता सत्र के जरिए दिया शांति और संयम का संदेश, सोशल मीडिया अफवाहों से बचने और वैधानिक तरीकों से मांग रखने की अपील
नोएडा/ग्रेटर नोएडा | रफ़्तार टूडे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में चल रही लेबर स्ट्राइक और इंडस्ट्री–लेबर के बीच बढ़ते तनावपूर्णमाहौल के बीच आर्य फैशन्स ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपने सभी श्रमिकों और स्टाफ के साथ एकजागरूकता एवं जानकारी सत्र आयोजित किया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को अफवाहों से दूर रखते हुएशांति, संयम और कानून का पालन करने के लिए प्रेरित करना रहा। डॉ. खुशबू सिंह ने दिया जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश संस्था की संस्थापक डॉ. खुशबू सिंह ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में सोशलमीडिया पर फैल रही अधूरी जानकारी, अफवाहें और भ्रामक रील्स कई बार स्थिति को और बिगाड़ देती हैं। उन्होंनेस्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी से प्रभावित होकर कोई भी गलत कदम न उठाएं और नही किसी के बहकावे में आएं। “केवल शांतिपूर्ण और वैधानिक रास्ता अपनाएं” डॉ. खुशबू सिंह ने श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई मांग या समस्या है, तो उसे शांतिपूर्ण औरकानूनी तरीकों से ही रखा जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार, प्रशासन और शासन द्वारा श्रमिकों केहित में लिए जाने वाले हर निर्णय में आर्य फैशन्स पूरी तरह उनके साथ खड़ा रहेगा। शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील संस्था की ओर से सभी कर्मचारियों और श्रमिकों से आग्रह किया गया कि वे अपने–अपने कार्यस्थल और आसपासके वातावरण में शांति और सौहार्द बनाए रखें। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार की अराजकता या कानून को हाथ में लेने वाली गतिविधियों से दूररहें, ताकि औद्योगिक माहौल संतुलित बना रहे। जागरूकता से ही बनेगा संतुलित औद्योगिक माहौल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता सत्र यह दर्शाते हैं कि संवाद औरसमझदारी के जरिए ही किसी भी तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। आर्य फैशन्स की यह पहल न केवल श्रमिकों को सही दिशा देने का प्रयास है, बल्कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र में शांति, अनुशासन और सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी है।
Read More »
