देशप्रदेश

Newborn’s Baby Dead Body Found Floating In Water In Panipat | शहर की गंगाराम कॉलोनी का है मामला, एक मैदान में भरे पानी में तैर रहा था शव

पानीपत29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस कर रही मामले की जांच। - Dainik Bhaskar

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस कर रही मामले की जांच।

हरियाणा के पानीपत जिले में आज उस वक्त सनसनी मच गई, जबकि एक मैदान में भरे में पानी में बच्चे का शव तैरता मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही ओल्ड इंड्रस्टियल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। मौके पर उसकी शिनाख्त के भ्रसक प्रयास किए गए। लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके बाद बच्चे के शव को पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया। शव का पोस्टमार्टम होगा। जिसमें यह स्पष्ट होगा कि आखिर नवजात की असल मौत के कारण क्या हैं। क्या उसकी पानी में डूबने से मौत हुई है। क्या उसे पहले मारा गया है और फिर पानी में छोड़ा गया। क्या उसे चलती सांसों के दौरान ही पानी में छोड़ दिया गया।

जानकारी देते हुए ओल्ड इंड्रिस्टियल थाना पुलिस के जांच अधिकारी एसआई सुरेश ने बताया कि उन्हें आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे सूचना मिली थी। गंगाराम कॉलोनी स्थित मांगेराम स्कूल के पास एक खाली मैदान में पानी भरा हुआ था। उस पानी में नवजात शिशु का शव मिला है। शिशु के शरीर में पानी भरे जाने की वजह वह पूरी तरह फूल चुका था। करीब 40 सप्ताह का यह भ्रूण लग रहा है। शिशु के कोई वारिस नहीं मिले। अज्ञात लोगों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button